उद्यान विभाग द्वारा आयोजित मंडलीय गोष्ठी संपन्न

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत उद्यान विभाग द्वारा जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय बादशाह बाग परिसर में आयोजित मंडलीय गोष्ठी का उद्घाटन प्रियंका निरंजन जिलाधिकारी महोदया द्वारा किया गया । उन्होंने कृषकों से कृषि विविधीकरण अपनाने का आवाह्न किया । उन्होंने बताया कि मशरूम की खेती कर किसान भाई ज्यादा आय प्राप्त कर सकते हैं । महेंद्र सिंह पूर्व सांसद प्रतिनिधि ने कृषकों से फूलों की खेती करने का आवाह्न किया । विद्याभूषण द्विवेदी अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा ने औद्यानिक फसलों में संतुलित उर्वरकों के प्रयोग पर बल दिया । शारदाकांत पांडे विश्व हिंदू परिषद व अजीत सिंह ने किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आय बढ़ाने का आह्वान किया । गीता त्रिवेदी उप निदेशक उद्यान ने उद्यान विभाग की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए कृषकों से पंजीकरण करवाने का आह्वान किया । उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत लघु एवं सीमांत कृषकों को ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई में काफी अनुदान दिया जा रहा है । प्रेम कुमार ठाकुर उप कृषि निदेशक तथा रामानन्द मल्ल उपनिदेशक रेशम ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी । डॉ. रामलखन सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक शस्य विज्ञान ने नये बाग लगाने के लिये रेखांकन एवं स्थापना और बागवानी फसलों में खाद, उर्वरक प्रबंधन तथा जैव उर्वरकों के प्रयोग एवं महत्व की जानकारी दी । रश्मि शर्मा जिला उद्यान अधिकारी ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना आदि की जानकारी दी । ओमप्रकाश पांडे प्रगतिशील कृषक ने कृषकों से व्यवसायिक खेती करने का आवाह्न किया । मंडलीय गोष्ठी में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, गन्ना विकास विभाग, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, क्लासिक मशरूम, पानी संस्थान, शिवकुमार मौर्य वी.आर. समग्र जलवायु फल एवं औषधि शोध संस्थान, रविशंकर सिंह गोनार्द कृषक उत्पादक संगठन, ग्रीन अर्थ वर्म, प्रगतिशील मधुमक्खी पालक कृषक शिवचंद्र सिंह, गुलाब महिला स्वयं सहायता समूह, जैन इरिगेशन, राष्ट्रीय पौधशाला, इफको आदि ने प्रदर्शनी में उन्नत कृषि तकनीक का स्टॉल लगाकर कृषकों को जानकारी दी । इस अवसर पर प्रगतिशील कृषकों प्रवीन कुमार सिंह, ओम प्रकाश पांडे, हृदय राम यादव, ऋषभ त्रिपाठी, देवीशरण मौर्य, राजेंद्र मौर्य आदि को खेती में उत्कृष्ट कार्य करने पर अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया । मंडलीय गोष्ठी में संतोष कुमार दुबे जिला जिला उद्यान अधिकारी बलरामपुर, बालिशरण चौधरी जिला उद्यान अधिकारी श्रावस्ती आदि ने प्रतिभाग किया । श्रीमती बिंदु यादव सीआरपी पानी संस्थान ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया । मंच का संचालन श्री एस पी शर्मा सेवा निवृत्त कृषि अधिकारी द्वारा किया गया । इस अवसर पर उद्यान विभाग के गिरीश कुमार मिश्रा, धीरेंद्र कुमार, रोहन यादव, लक्ष्मी प्रसाद, विनोद सिंह सहित प्रगतिशील कृषक शुक्ला प्रसाद शुक्ल आदि मौजूद रहे ।

Subscribe to my channel