ब्रेकिंग न्यूज़

जालौन

 

कुठौंद थाने के इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय और सिपाही मीनाक्षी शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में अब चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों के बीच अवैध संबंध थे और इंस्पेक्टर मीनाक्षी पर खुलकर पैसे खर्च करते थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने मीनाक्षी को तीन लाख रुपये का सोने का हार तक गिफ्ट किया था। मीनाक्षी के पास से तीन महंगे मोबाइल फोन भी मिले हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण सबूत मिलने की बात कही जा रही है।

 

सूत्रों के मुताबिक मीनाक्षी की महंगी यात्राओं का खर्च भी इंस्पेक्टर राय ही उठाते थे। चर्चाओं में यह भी सामने आया है कि मीनाक्षी ने रिश्ता समाप्त करने के लिए 25 लाख रुपये की मांग रखी थी। घटना के समय मीनाक्षी 10 दिन की छुट्टी पर थी और इंस्पेक्टर के साथ ही रह रही थी।

 

मीनाक्षी शर्मा मेरठ के दांदूपुर गांव की रहने वाली है और जालौन से पहले पीलीभीत में तैनात रही, जहां उसने सिपाही मोहित खोखर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे, लेकिन मोहित के दूसरी जगह शादी कर लेने पर मीनाक्षी ने केस दर्ज कराया था। मोहित इस मामले में दो महीने जेल में रहा और पुलिस जांच में मीनाक्षी के आरोप सही पाए गए थे।

 

इंस्पेक्टर राय की पत्नी को भी पति और मीनाक्षी के संबंधों की जानकारी थी। पुलिस इस संभावना की भी जांच कर रही है कि मीनाक्षी के पास इंस्पेक्टर के निजी वीडियो थे।

 

मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने मीनाक्षी को जेल भे

ज दिया है।

Maharajganj Uttar Pradesh News @ Bureau Chief Sunil Kumar Jaiswal

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button