उत्तराखण्डराज्य

Uttarakhand News यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 56 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए कुल- 03 वाहन किये सीज।

रिपोर्टर नारायण सिंह पिथौरागढ़ उत्तराखंड

पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़, श्री लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, होटल/ ढाबों की आड़ में अवैध रुप से लोगों को शराब पिलाने/ अवैध शराब की बिक्री/ तस्करी करने वालों के विरूद्ध चलाये जा रहे सघन अभियान के तहत दिनांक- 31.03.2023 को उ0नि0 श्री हीरा सिंह डांगी एवं हमराही हेड का0 कमल मेहरा, हेड कानि0 पवन सिंह व हेड का0 कुन्दन सिंह द्वारा कुमौड़ तिराहा हनुमान मंदिर रोड में स्थित एक दुकान/ होटल में चैकिंग/ छापेमारी कर दुकान/होटल संचालक, रविन्द्र कुमार पुत्र लक्ष्मण प्रसाद, निवासी- ग्राम लीमा तोड़ा थाना कनालीछीना जिला पिथौरागढ़, हाल निवासी- कुमौड़ थाना व जिला पिथौरागढ़ उम्र- 31 वर्ष को दुकान/होटल में अवैध रुप से लोगों को शराब पिलाने/बेचने पर अवैध अंग्रेजी शराब सहित गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा- 21/60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। इसी क्रम में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 56 वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गई, जिसमें बिना हेलमेट/ बिना कागजात के वाहन चलाने पर कुल- 03 वाहन सीज किये गए।

Indian Crime News

Indian Crime News

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button