बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने रखा नई पीसीसी सड़क निर्माण का नींव पत्थर

👉 मुराईडीह कॉलोनी को मिली नई सड़क की सौगात, विधायक महतो ने किया शिलान्यास
👉 डीएमएफटी फंड से बनेगी पीसीसी सड़क, ग्रामीणों में खुशी
👉 खोदो नदी किनारे सड़क निर्माण कार्य की हुई शुरुआत, जनप्रतिनिधियों ने जताई उम्मीद
बरोरा। बाघमारा क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक शत्रुघ्न महतो ने गुरुवार को मुराईडीह कॉलोनी में खोदो नदी के किनारे स्थित हीरक रोड से सुरेंद्र पासवान के घर तक बनने वाली पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया। इस सड़क के निर्माण से स्थानीय निवासियों की लंबे समय से चली आ रही आवागमन की समस्या दूर होगी।
सड़क निर्माण कार्य डीएमएफटी फंड से कराया जाएगा। शिलान्यास समारोह में गिरिडीह सांसद के प्रतिनिधि सुभाष राय विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मौके पर पूर्व मुखिया संजय कुमार, भाजपा नेता संजय चौहान, जगनारायण चौहान, बीरेंद्र बेलदार, राम चौहान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएँ—साबिता देवी, वीणा देवी, लाली, सुनीता, अनिता, रेखा, पिंकी, सगरी देवी आदि उपस्थित रहीं।
स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण की पहल पर विधायक तथा जनप्रतिनिधियों का आभार जताया और उम्मीद जताई कि सड़क बनने से क्षेत्र में विकास को नई दिशा मिलेगी।

Subscribe to my channel