ब्रेकिंग न्यूज़

पुलिस अधीक्षक कार्यालय जनपद महराजगंज दिनांक 05.12.2025

 

*पुलिस अधीक्षक कार्यालय जनपद महराजगंज दिनांक 05.12.2025*

************************

आज दिनांक 05.12.2025 को *थाना कोतवाली* मिशन *शक्ति फेज 5.0* के तहत थाना स्थानीय की मिशन शक्ति टीम के द्वारा *कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय खेम पिपरा* में बालक और बालिकाओं को महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य *महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं व साइबर से

संबंधित अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाना था।

 

बालिकाओं एवं महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नं0 181′, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, ‘सखी-वन स्टॉप सेंटर’, ‘पॉस्को एक्ट’ एवं ‘मिशन शक्ति’* से जुड़ी अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई l

 

साथ ही, कार्यक्रम में *बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ* जागरूकता फैलाई गई तथा अन्य हेल्पलाइन नंबर 1090 1076 181 112 1930 आदि हेल्पलाइन नंबर के बारे में भी जागरूक किया गया। उक्त मौके पर म0उ0नि0 ज्योति राय आरक्षी प्रदीप प्रजापति महिला आरक्षी रेनु मिश्रा मौजूद रहे।

Maharajganj Uttar Pradesh News @ Bureau Chief Sunil Kumar Jaiswal

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button