छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन बस्तर में देवराज खूंटे जिला सह-संयोजक नियुक्त

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा बस्तर जिले के लिए नई जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए देवराज खूंटे को जिला सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। संगठन ने उन्हें यह दायित्व उनके निरंतर सक्रिय योगदान और कर्मचारियों-शिक्षकों की समस्याओं के समाधान हेतु उनके प्रभावी नेतृत्व को देखते हुए प्रदान किया है। देवराज खूंटे वर्तमान में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के जिला अध्यक्ष हैं तथा तीसरी बार निर्वाचित होकर उन्होंने अपने नेतृत्व कौशल को सिद्ध किया है। देवराज खूंटे शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं, मांगों और अधिकारों के लिए सदैव अग्रभूमि में रहकर संघर्ष किया है तथा संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। नई जिम्मेदारी मिलने पर देवराज खूंटे ने विश्वास व्यक्त किया कि वे पूर्व की भांति समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कर्मचारियों- अधिकारियों व शिक्षकों के हित में कार्य करते रहेंगे।

Subscribe to my channel