ब्रेकिंग न्यूज़

 

*आज दिनांक 26 नवम्बर, 2025 को पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा जनपद के विभिन्न थानों के बीट पुलिस अधिकारियों की बीट पुस्तिकाओं का निरीक्षण एवं चेकिंग किया गया।*

 

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा बीट क्षेत्र में दर्ज अपराध, भ्रमण विवरण, स्थानीय सूचनाएं, गश्त के अंकन तथा नागरिकों से संबंधित शिकायतों के समाधान की प्रगति का विस्तृत अवलोकन किया गया।

 

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सभी बीट अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने बीट क्षेत्र में नियमित पैदल गश्त, संवाद स्थापित करने, असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखने तथा बीट पुस्तिका में सभी सूचनाएं समयानुसार एवं साफ-सुथरे तरीके से अंकित करें।

 

उन्होंने यह भी कहा कि बीट प्रणाली को और अधिक सशक्त बनाने हेतु प्रत्येक अधिकारी अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।

 

बीट पुस्तिका में सभी गतिविधियों को समयानुसार, पूर्ण एवं स्पष्ट रुप से अंकित करें तथा बीट क्षेत्र में सक्रिय रहकर अपराध नियंत्रण व जनविश्वास को सुदृढ़ बनाएं। साथ ही बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों को सराहना भी प्रदान की गई।

 

*जनपद पुलिस बीट प्रणाली को मजबूत कर अपराधों की रोकथाम एवं जनसामान्य की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है तथा बीट प्रणाली के माध्यम से अपराध नियंत्रण और जनता की सुरक्षा के लिए सतत कार्य कर रही है।*

Maharajganj Uttar Pradesh News @ Bureau Chief Sunil Kumar Jaiswal

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button