ब्रेकिंग न्यूज़

अपर कलेक्टर ने संविधान दिवस पर शासकीय कर्मियों को दिलाई शपथ*

*अपर कलेक्टर ने संविधान दिवस पर शासकीय कर्मियों को दिलाई शपथ*

कटनी।जिले भर में संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। कलेक्ट्रेट कार्यालय में संविधान दिवस पर अपर कलेक्टर श्री नीलांबर मिश्रा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई और उद्देशिका का वाचन किया गया।

अपर कलेक्टर श्री मिश्रा ने सभी अधिकारियों -कर्मचारियों को भारत के संविधान की उद्देशिका, ‘‘हम भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथ-निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्पित हैं’’ की शपथ दिलाई गई।इस दौरान संयुक्त कलेक्टर श्री जितेन्द्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर त्रय श्री प्रदीप कुमार मिश्रा,विंकी सिंहमारे उइके, ज्योति लिल्हारे व डीआईओ प्रफुल्ल श्रीवास्तव,उपसंचालक कृषि डा आर एन पटेल, सहायक संचालक कृषि मनीष मिश्रा,जिला प्रबंधक लोकसेवा दिनेश कुमार विश्वकर्मा, जिला प्रबंधक ई-गवर्नेंस सौरव नामदेव, हरप्रीतसिंह ग्रोवर,रत्नेश मिश्रा,प्रमोद कुमार श्रीवास्तव,सुनील मिश्रा सहित खाद्य, आदिमजाति कल्याण, महिला एवं बाल विकास,श्रम, उद्यानिकी, खनिज विभाग और निर्वाचन शाखा के कर्मचारियों की मौजूदगी रही।


आज ही के दिन हमारा संविधान अधिनियमित, अंगीकृत किया गया था। 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने औपचारिक रूप से भारत के संविधान को अपनाया था, जिसे 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया। वहीं, स्कूल और कॉलेजों, ग्राम पंचायतों में भी संविधान दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

नागरिकों के बीच संविधान के मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। यही वह दिन है, जब आजाद होकर अपने स्वतंत्र अस्तित्व को आकार देने का प्रयास कर रहे राष्ट्र ने संविधान को अंगीकार किया था। इसी दिन संविधान सभा ने इसे अपनी स्वीकृति दी थी, इस वजह से इस दिन को संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

Katni Madhya Pradesh News @ Repoter Shivcharan yadav

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button