ब्रेकिंग न्यूज़
एन.सी.सी. दिवस पर छ.ग. इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी, जगदलपुर तथा 01 सी.जी. गर्ल्स बटालियन, परचनपाल द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर

छ.ग. इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी, जगदलपुर, बस्तर, छ.ग. में दिनांक 23/11/2025 को 01 सी.जी. गर्ल्स बटालियन, परचनपाल के साथ मिलकर रक्तदान शिविर का अयोजन किया गया था।

जिसमें संस्था के छात्र/छात्राओं द्वारा बड़ी संख्या में रक्तदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्था की एन०सी०सी० अधिकारी कु० वंदना जांगड़े द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में संस्था के अधिकारियों आशीष पाटले, सहायक प्राध्यापक, ई०टी०एंडटी० श्रीमती ठुमेश्वरी राना, कन्या छात्रावास, मेट्रन एवं एन०सी०सी० अधिकारियों ने अपना सहयोग प्रदान किया। डॉ० संजय कुमार वर्मा ने छात्रों को रक्तदान के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

रक्तदान शिविर में रीया पटेल, मीरा भुयान गेतराम पटेल, छवि शंकर, चित्राशुं, संजना पटेल, आदित्य सिंह एवं अन्य छात्रों ने रक्तदान किया कुल 42 युनिट रक्त संग्रह किया गया ।

Subscribe to my channel