ब्रेकिंग न्यूज़

नवोदय विद्यालय में लोकतंत्र की पाठशाला नामक ग्राम सभा का आयोजन

दिनांक 24.11.2025 जगदलपुर नवोदय विद्यालय में लोकतंत्र की पाठशाला नामक ग्राम सभा का आयोजन भारत सरकार के निर्देशों पर आयोजित किया गया जिसमें स्कूल के विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों के द्वारा उक्त कार्यक्रम का मंचन किया गया।

जिसमें गांव की मूलभूत समस्याओं का जनता के द्वारा संबंधित विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाते हुए जनप्रतिनिधि के माध्यम से रखा गया, जिसमें समस्याओं के तत्काल निराकरण के उपायों पर चर्चा की गई और शासन के विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया जाकर उसकी क्रियान्वयन की प्रक्रिया को समझाया गया ,छात्रों द्वारा ग्राम सभा के आयोजन का मंचन किया गया जिसमें उपस्थित जनप्रतिनिधी गण शिक्षक शिक्षिकाएं स्कूल के बच्चे प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के संवाददाता मंत्र मुग्ध हुए और उक्त कार्यक्रम का उन्मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

मुख्य अतिथि के रूप में नरसिंह राव पार्षद एवं जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी जिला बस्तर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद पूनम सिन्हा ने अपने विचार रखे नरेंद्र पांडे, रितेश सिंह सहित चपका की पंच उपस्थित रहे ।

इस अवसर पर नवोदय स्कूल की प्राचार्य मेहराब सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं सहित सैकड़ो की संख्या में स्कूल में अध्यनरत विद्यार्थी गण उपस्थित रहे कार्यक्रम उपरांत स्कूल के बच्चों के साथ सभी ने भोजन ग्रहण किया।

 

Bastar Chhattisgarh News @ Reporter Sumit Bajpai

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button