ब्रेकिंग न्यूज़

धनबाद में पुलिस की बड़ी मुहिम: पूरे जिले में एंटी-क्राइम चेकिंग, संदिग्धों पर कड़ी नजर

👉 धनबाद में अपराध पर नकेल: सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की रातभर सघन छापेमारी-जांच

👉 एसएसपी के निर्देश पर जिलेभर में ताबड़तोड़ चेकिंग, संदिग्धों की तलाश तेज

👉कानून-व्यवस्था सख्त करने पुलिस मैदान में, हर चौक-चौराहे पर कड़ी पूछताछ

धनबाद में रविवार की शाम पुलिस प्रशासन पूरी ताकत के साथ सड़कों पर उतरा। वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार के निर्देश पर जिलेभर में व्यापक एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाना और शहर की कानून-व्यवस्था को मजबूत करना रहा।

पुलिस टीमों ने मुख्य चौक-चौराहों, राष्ट्रीय और राज्य मार्गों, बाजार क्षेत्रों, बस स्टैंड, रिहायशी इलाकों और सभी संवेदनशील बिंदुओं पर नाकाबंदी कर वाहनों की बारीकी से जांच की। दोपहिया और चारपहिया वाहनों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया, साथ ही हेलमेट और सीट बेल्ट अनुपालन पर भी सख्ती देखी गई।

चेकिंग के दौरान राहगीरों और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई। बिना कारण घूमने वाले युवकों, संदिग्ध गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों तथा पहचान पत्र न दिखा पाने वालों से पूछताछ की गई। कई स्थानों पर पुलिस ने पहचान सत्यापन अभियान भी चलाया।

एसएसपी के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में रात की गश्त बढ़ाई गई है। मोबाइल टीमों को अधिक सक्रिय किया गया और देर रात तक पेट्रोलिंग जारी रही। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे अभियान अपराधियों में भय का वातावरण बनाते हैं और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत होती है।

एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि “शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे।”

Dhanbad Jharkhand News @ Bureau Chief Mithilesh pandey

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button