ब्रेकिंग न्यूज़

वीरांगना रानी दुर्गावती महाविद्यालय बहोरीबंद में शिक्षा का बुरा हाल – स्टूडेंट्स में उबाल, OBC महासभा छात्र मोर्चा ने SDM को सौंपा ज्ञापन!

वीरांगना रानी दुर्गावती महाविद्यालय बहोरीबंद में शिक्षा का बुरा हाल – स्टूडेंट्स में उबाल, OBC महासभा छात्र मोर्चा ने SDM को सौंपा ज्ञापन!

बहोरीबंद (कटनी)।
वीरांगना रानी दुर्गावती महाविद्यालय का शैक्षणिक माहौल इन दिनों गंभीर अव्यवस्था, शिक्षकों की मनमानी और प्राचार्य की गैर-जिम्मेदाराना कार्यशैली के चलते लगातार सवालों के घेरे में है। सोमवार को OBC महासभा छात्र मोर्चा जिला कटनी के पदाधिकारियों ने कॉलेज पहुंचकर जब वास्तविक स्थिति देखी तो वहां का नज़ारा किसी बंद पड़े संस्थान जैसा था।

🔴 कॉलेज में मिली चौंकाने वाली अनियमितताए

 

छात्र मोर्चा के प्रतिनिधियों के अनुसार—

1️⃣ प्राचार्य महोदय कॉलेज में मौजूद ही नहीं थे, जबकि यह नियमानुसार कार्यदिवस का समय था।
2️⃣ अधिकांश शिक्षक क्लासरूम में न होकर इधर–उधर घूमते मिले, किसी कक्षा में पढ़ाई नहीं हो रही थी।
3️⃣ बच्चे कैंपस में बिना रोक-टोक घूमते रहे, जिससे पढ़ाई-लिखाई का माहौल बिल्कुल चौपट नजर आया।
4️⃣ कई छात्रों के अनुसार क्लास नियमित नहीं लगती, और किसी भी विषय का पाठन-पाठन गंभीरता से नहीं कराया जाता।
5️⃣ छात्रों के पास बच्चों के क्लास में नहीं होने और फैकल्टी की लापरवाही के कई वीडियो भी मौजूद हैं।

🔥 परीक्षा परिणाम में बड़ा घोटाला?

हालिया परीक्षा में कई विद्यार्थियों को 0 अंक दिए गए, जबकि छात्रों का दावा है कि उन्होंने परीक्षा सही दी थी।
इस पर सवाल उठाते हुए छात्र मोर्चा ने—

उत्तर पुस्तिकाओं की पुनः जाँच,

मूल्यांकन प्रक्रिया की पारदर्शिता,

तथा डिजिटलाइजेशन, स्कैनिंग और तकनीकी कार्यों की स्वतंत्र जाँच की मांग उठाई।

📞 प्राचार्य को कॉल किया तो, बोले आ रहा हूँ”, लेकिन घंटों तक नहीं आए

छात्र मोर्चा जिला अध्यक्ष ने बताया कि जब वे ज्ञापन देने कॉलेज पहुंचे तो प्राचार्य मौजूद नहीं थे।
कॉल करने पर प्राचार्य ने कहा— “मैं आ रहा हूँ”,
लेकिन लंबे इंतजार के बाद भी प्राचार्य नहीं पहुंचे।

आखिरकार मजबूर होकर छात्र मोर्चा ने SDM बहोरीबंद को ज्ञापन सौंपा, जिसका सीधा अर्थ है कि कॉलेज प्रशासन की अव्यवस्था अब राजस्व प्रशासन के संज्ञान में आ चुकी है।

⚡ “प्रशासन होश में आए, नहीं तो बड़ा आंदोलन होगा”

छात्र मोर्चा जिला अध्यक्ष ओबीसी संस्कार सोनी ने चेतावनी देते हुए कहा—
“महाविद्यालय में इस तरह की मनमानी, गैर-जिम्मेदाराना रवैया और लापरवाही अब और बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
यदि 7 दिनों में जाँच और कार्रवाई न हुई तो OBC महासभा छात्र मोर्चा बड़ा लोकतांत्रिक आंदोलन करेगा।”

📢 छात्रों की आवाज़ – “कॉलेज में पढ़ाई नाम की चीज़ नहीं बची”

विद्यार्थियों का कहना है कि—

क्लास नियमित नहीं लगती

शिक्षक पढ़ाने के बजाय कैंपस में टहलते रहते हैं

प्राचार्य का समय पर कॉलेज न आना अब आम बात हो गई है

छात्रों की समस्याएँ सुनने वाला कोई नहीं🔥 प्रशासन के लिए सीधी चुनौती

ज्ञापन की कॉपी SDM कार्यालय तक पहुंचते ही मामला गरमा गया है।
अब देखना यह है कि प्रशासन कॉलेज प्रबंधन पर क्या कार्रवाई करता है और छात्रों की आवाज़ को कब तक सुना जाता है।

Katni Madhya Pradesh News @ Repoter Shivcharan yadav

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button