ब्रेकिंग न्यूज़
जिले के लिए नीम कोटेड यूरिया खाद की दो और रैक झुकेही पहुंची झुकेही रैक पाइंट से उतारा जा रहा 1652 मीट्रिक टन यूरिया किसानों को ज़रूरत के मुताबिक मिलेगी पर्याप्त खाद

जिले के लिए नीम कोटेड यूरिया खाद की दो और रैक झुकेही पहुंची झुकेही रैक पाइंट से उतारा जा रहा 1652 मीट्रिक टन यूरिया किसानों को ज़रूरत के मुताबिक मिलेगी पर्याप्त खाद
कटनी (22 नवंबर) – जिले में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से निरंतर संवाद और सार्थक प्रयासों की वजह से वर्तमान में रबी फसलों के लिए सर्वाधिक मांग वाली उर्वरक यूरिया खाद की दो और रैक झुकेही रैक प्वाइंट पर आ गई है। इससे कटनी जिले को 1652 मीट्रिक टन नीम कोटेड यूरिया मिली है।
इसके पूर्व यूरिया और एनपीके खाद की 4 रैक 12 नवंबर को झुकेही रैक प्वाइंट पर आई थी। इससे 2690 मीट्रिक टन यूरिया और 1550 मीट्रिक टन एनीपीके सहित कुल 4240 मीट्रिक टन उर्वरक कटनी को मिली थी।
झुकेही रैक पाइंट से परिवहन कर यूरिया जिले में लाई जा रही है। जिले में यूरिया खाद की पर्याप्त उपलब्धता है। कलेक्टर श्री तिवारी ने अधिकारियों को खाद वितरण केन्द्रों का नियमित निरीक्षण करने, किसानों से संवाद करने और पीओएस मशीन में उर्वरक स्टॉक की उपलब्धता देखकर इसका भौतिक सत्यापन अवश्य करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी है कि उर्वरक वितरण व्यवस्था पर पैनी नजर रखें ताकि किसानों को सहजता से खाद मिल सके।
उपसंचालक कृषि ने बताया कि रैक से आई नीम कोटेड यूरिया में से कटनी डबल लॉक केन्द्र के लिए 362 मीट्रिक टन, बहोरीबंद डबल लॉक केन्द्र के लिए 210 मीट्रिक टन तथा मझगवां बड़वारा डबल लॉक केन्द्र के लिए 120 मीट्रिक टन नीम कोटेड यूरिया उर्वरक आवंटित की जायेगी। जबकि जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक कटनी को 450 मीट्रिक टन उर्वरक आवंटित की जायेगी।

Subscribe to my channel