ब्रेकिंग न्यूज़

*दिनाँक 19.11.2025*

———————

 

📍 *यातायात जागरुकता बढ़ाने हेतु यातायात पुलिस द्वारा जनपद महराजगंज में जागरूकता अभियान कर लोगों को जागरुक किया गया।*

 

*महराजगंज।* आज दिनांक 19.11.2025 को पुलिस अधीक्षक महराजगंज *श्री सोमेन्द्र मीना* के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज *श्री सिद्धार्थ* के मार्गदर्शन में प्रभारी यातायात मय टीम द्वारा जनपद महराजगंज में लोगों को यातायात जागरूकता के नियमों के बारें में जागरूक किया गया।

 

यातायात माह नवम्बर 2025 के दृष्टिगत ओवर स्पीडिंग के कारण हो रही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु *फरेंदा-सोनौली अंतराष्ट्रीय राजमार्ग 24* पर यातायात पुलिस द्वारा स्पीड राडार गन लगाकर तेज गति से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को रोक कर जागरूक किया गया कि तेज गति से वाहन ना चलाएं अपने निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा नियम विरुद्ध पाए गए वाहन चालकों पर नियमानुसार कार्यवाही की गई।

 

कुल 06 वाहनों का ओवर स्पीडिंग में चालान कर 12000 का जुर्माना किया गया।

Maharajganj Uttar Pradesh News @ Bureau Chief Sunil Kumar Jaiswal

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button