धनबाद में निशा कुमारी मर्डर केस का फैसला: म्यूचुअल फंड मैनेजर नीरज आनंद को उम्रकैद

👉 एकतरफा प्यार की सनक ने ली जान, अदालत से नीरज आनंद को आजीवन कारावास
👉 18 माह में सुनाई सजा: चर्चित निशा हत्याकांड में मैनेजर दोषी करार
👉 धनबाद कोर्ट का बड़ा फैसला—निशा कुमारी की हत्या पर नीरज आनंद को उम्रकैद की सजा
धनबाद: जिले के चर्चित निशा कुमारी हत्याकांड में सोमवार को अदालत ने बड़ा निर्णय सुनाते हुए म्यूचुअल फंड ब्रांच मैनेजर नीरज आनंद को आजीवन कारावास की सजा दी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचम विजय कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने 18 महीनों की त्वरित सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया।
👉एकतरफा प्रेम ने बनाया हत्यारा
अतिरिक्त लोक अभियोजक समित प्रकाश के अनुसार, पहले से विवाहित नीरज आनंद अपनी सहयोगी निशा कुमारी से एकतरफा प्रेम करता था। जब उसे पता चला कि निशा की शादी कहीं और तय हो गई है, तो उसके भीतर ईर्ष्या और जलन इस कदर बढ़ गई कि उसने उसे नुकसान पहुँचाने की योजना बनाना शुरू कर दिया।
👉हत्या से पहले लगातार धमकियाँ
नौकरी छोड़ने के बाद भी नीरज लगातार कॉल और मैसेज कर निशा पर दबाव बनाता रहा। हत्या से एक दिन पहले उसने 100 से अधिक कॉल और 65 मैसेज भेजे। रविवार को ऑफिस बंद होने का फायदा उठाकर वह पहले ही पहुँच गया और निशा को बुलाकर दो घंटे तक प्रताड़ित किया। इसके बाद उसने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी।
👉भागने की कोशिश, 24 जनवरी को गिरफ्तारी
हत्या के बाद वह हथियार व सामान साफ कर वहां से फरार हो गया और तीन दिनों तक अलग-अलग वाहनों से ठिकाने बदलता रहा। पुलिस की विशेष टीम ने 24 जनवरी 2024 को उसे गिरफ्तार कर लिया। फॉरेंसिक व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों ने मामले को मजबूत बनाया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने 25 गवाह प्रस्तुत किए।
👉पीड़ित परिवार ने फैसले का स्वागत किया
लगातार 49 दिनों की सुनवाई के बाद अदालत ने दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई। जांच अधिकारियों सहित पुलिस टीम की तेजी से कार्रवाई की पीड़ित परिवार ने सराहना की और न्यायालय के निर्णय पर संतोष व्यक्त किया।

Subscribe to my channel