ब्रेकिंग न्यूज़

धनबाद में बंदर का कहर: स्टेडियम और गोल्फ ग्राउंड में दहशत, कई बच्चे घायल

👉 रणधीर वर्मा स्टेडियम में बंदर का आतंक, प्रैक्टिस कर रहे खिलाड़ियों पर हमला

👉गोल्फ ग्राउंड में उग्र बंदर का उत्पात, तीन बच्चे काटकर घायल

👉धनबाद में आवारा बंदर बना खतरा, वन विभाग भी असहाय

👉धनबाद में बंदर का आतंक, स्टेडियम और गोल्फ ग्राउंड में दहशत

धनबाद: शहर के रणधीर वर्मा स्टेडियम और गोल्फ ग्राउंड के आसपास उग्र बंदर का आतंक बढ़ता जा रहा है। पिछले एक हफ्ते में यह बंदर दो दर्जन से अधिक लोगों को घायल कर चुका है। रोजाना 8–10 लोगों को काटने-खरोंचने की घटनाओं से इलाके में भय का माहौल है। वन विभाग की टीम भी इसे पकड़ने पहुंचे तो बंदर ने उन पर हमला कर दो कर्मियों को घायल कर दिया।

शनिवार को गोल्फ ग्राउंड में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब क्रिकेट की प्रैक्टिस चल रही थी और अचानक यह बंदर मैदान में घुस आया। उसने दौड़ते हुए कई बच्चों को गिरा दिया और तीन बच्चों को काटकर घायल कर दिया। बच्चे इधर-उधर भागते रहे, जबकि कुछ ने स्टंप उठाकर बंदर को भगाने की कोशिश की, लेकिन इससे वह और अधिक आक्रामक हो गया। करीब दो घंटे तक पूरे मैदान में उसने उत्पात मचाया।

मौके पर मौजूद कुछ महिलाओं ने उसे खाने का सामान देकर शांत करने की कोशिश की, जिससे कुछ देर के लिए वह शांत भी हुआ। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम पहुंची, लेकिन बंदर की फुर्ती के आगे वे भी बेबस दिखे। बंदर चलती कार पर चढ़कर पेड़ पर जा बैठा और पकड़ में नहीं आया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह बंदर पिछले कई दिनों से हाउसिंग कॉलोनी व आसपास के क्षेत्रों में घूम रहा है। शुरुआत में वह सामान्य व्यवहार करता दिखाई दिया, लेकिन बाद में उसका स्वभाव आक्रामक होता चला गया। लगातार बढ़ते हमलों को देखते हुए लोग वन विभाग से जल्द से जल्द इस बंदर को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि मैथन व आसपास के जंगलों में लंगूरों की संख्या अधिक है, इसलिए लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए और बंदरों को उकसाने से बचना चाहिए।

Dhanbad Jharkhand News @ Bureau Chief Mithilesh pandey

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button