ब्रेकिंग न्यूज़

मुनिटी मार्च एक भारत आत्मनिर्भर भारत का पद यात्रा महामाया मंदिर से पुजा कर निकली

राष्ट्रभक्ति और विकास का संदेश लेकर निकली पदयात्रा, उमड़ा जनसैलाब

 

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित ‘युनिटी मार्च – आत्मनिर्भर भारत पदयात्रा’ का आज भव्य शुभारंभ महामाया मंदिर फरसियां में पूजा-अर्चना के साथ किया गया। पूजा उपरांत पदयात्रा का काफिला मंगलवार को महामाई फरसियां से प्रारंभ होकर गोरे­गांव, अमाली, संबलपुर, छिपली होते हुए नगरी के बजरंग चौक की ओर अग्रसर हुआ।
कई जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की रही उपस्थिति
oplus_2097152
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस, पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, पिकी शिवराज शाह, जनपद पंचायत अध्यक्ष महेश गोटा, नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अकबर कश्यप, जनपद उपाध्यक्ष हृदय साहू, जिला पंचायत सदस्य अजय ध्रुव, जनपद सभापति प्रेमलता नागवंशी, जिला मंत्री दिनेश्वरी नेताम, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नागेंद्र शुक्ला, रूपेंद्र साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों में एसडीएम प्रीति दुर्गम, एसडीओपी विपिन रंगारी, जनपद सीईओ रोहित बोरझा, एसडीओ पीएचई ठाकुर, बीईओ कलिराम साहू, सहायक अभियंता विद्युत बिसेन, पटवारी और अन्य विभागों के अधिकारीगण भी सम्मिलित हुए।
काफिले में हजारों की संख्या में ग्रामीण एवं युवा शामिल रहे।
छात्र-छात्राओं ने दी मनमोहक प्रस्तुति
शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फरसियां में आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने ‘छत्तीसगढ़ महतारी वंदन’ गीत की आकर्षक प्रस्तुति देकर अतिथियों का अभिवादन किया।
इसके पश्चात सांसद भोजराज नाग द्वारा हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया गया।
सांसद भोजराज नाग ने उद्बोधन में कहा “माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भारत को 2047 तक विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया है। इसे साकार करने के लिए हमें आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का समर्पित रूप से निर्वहन करना होगा। जब हर नागरिक आगे बढ़ेगा, तभी राष्ट्र प्रगति करेगा।”
उन्होंने ग्रामीणों से देशहित, विकास एवं सामाजिक एकता के लिए आगे आने का आह्वान किया।
ग्रामीणों का उत्साह चरम पर
सरपंच केशव टेकाम, उपसरपंच एवं ग्रामवासियों ने पदयात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया और बड़ी संख्या में सहभागिता दर्ज कराई।
युनिटी मार्च – आत्मनिर्भर भारत पदयात्रा राष्ट्रभक्ति, एकता और विकास का संदेश लेकर आगे बढ़ रही है, जिसने ग्रामीणों में उत्साह और जागरूकता की नई ऊर्जा पैदा की है।
Dhamtari Chhattisgarh News @ Reporter THARUN KUMAR NISHAD

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button