ब्रेकिंग न्यूज़

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को कैम्पियरगंज विधानसभा क्षेत्र के मखनहा गांव पहुंचे। भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने पूर्व ग्राम प्रधान एवं हिंदू वाहनी के नेता दीपक सिंह के परिजनों से भेंट की और परिवार में आयोजित मांगलिक उत्सव पर आशीर्वचन दिया विधायक फतेह बहादुर सिंह ने पुष्प गुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने परिवारजनों के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए क्षेत्र के विकास कार्यों को शीघ्र गति देने का आश्वासन भी दिया।

गांव में मुख्यमंत्री के पहली बार आगमन को लेकर स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखा गया। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर फूलों की वर्षा कर खुशी जाहिर की और अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इस अवसर पर कैम्पियरगंज विधायक फतेह बहादुर सिंह,सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भरोर्हिया संजय सिंह,जिला अध्यक्ष जनार्दन तिवारी,विजय शंकर यादव, सुनील अग्रहरि चेयरमैन बढ़नी बाजार सिद्धार्थनगर,अशोक जायसवाल पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नौतनवा,ब्लॉक प्रमुख जंगल कौड़िया वृजेश यादव,ब्लॉक प्रमुख कैम्पियरगंज अश्वनी जायसवाल, भाजपा नेता अनिल अग्रहरी पीपीगंज,सुरेंद्र कुमार अग्रहरी जगदम्बा अग्रहरी के पुत्र,सूर्य लाल मौर्य प्रधान प्रतिनिधि सूरस, जयहिंद प्रजापति,

सहित दर्जनों कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

Maharajganj Uttar Pradesh News @ Bureau Chief Sunil Kumar Jaiswal

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button