झारखण्डराज्य

Jharkhand News मोदीडीह 6/10 के विस्थापितों के पुनर्वास पर संयुक्त मोर्चा का ग्रामीणो संग बैठक

रिपोर्टर मिथिलेश पांडेय धनबाद झारखंड

मोदीडीह 6/10 बस्ती के ग्रामीणों की पुनर्वास मामले को लेकर कॉलोनी में संयुक्त मोर्चा के साथ बैठक हुई। बैठक में ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि सिजुआ 10 नंबर वाली जगह उनलोगो को मंजुर नही। उनलोगो को तेतुलमारी में पुनर्वास‌ की जाए। महिला नेत्री अनिता देवी ने कहा कि प्रबंधन टालमटोल की निती के साथ परियोजना का बिस्तार कर रही है। बगल में संचालित आउटसोर्सिग से लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बस्ती के लोगो को नियमित रूप से पानी भी नहीं मिल पा रही है। तालाब की ओर जाने वाली रास्ते को भी बंद कर दिया गया है। बस्ती मे जल संकट की घोर समस्या उत्पन्न हो गया है। मौके पर मोर्चा नेता सुरेश महतो, अनुज सिन्हा पलटू, मनोज महतो, सुदामा महतो, राकेश चौधरी, अनील महतो, मेहरून खातून, सैया आलम, शांति देवी, मीना देवी, गणेश पासवान, रजनी देवी, बिंदवा देवी मौजूद थी।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button