उत्तरप्रदेश

*भुवनेश यादव बने जसवंतनगर व्यापार मंडल के चेयरमैन, बैठक में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर नाराजगी*

जसवंतनगर

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को जसवंतनगर में संपन्न हुई, जिसमें जिलेभर से आए पदाधिकारियों और व्यापारियों ने भाग लिया।

बैठक में जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, जिला महामंत्री सदाशिव श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष शिवकांत दुबे और रिंकू यादव का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से प्रतिष्ठित व्यापारी भुवनेश यादव को जसवंतनगर का चेयरमैन घोषित किया गया, जिसका उपस्थित व्यापारियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया।

बैठक में जसवंतनगर अध्यक्ष रामकुमार गुप्ता, महामंत्री अभिषेक पोरवाल सहित व्यापार मंडल की पूरी टीम मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष एवं कुशल वक्ता राजीव माथुर ने किया। बैठक में नगर के व्यापारियों ने अपनी-अपनी समस्याएँ रखते हुए खाद्य विभाग द्वारा किए जा रहे कथित उत्पीड़न और अनियमितताओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। व्यापारियों का कहना था कि विभागीय टीम की कार्रवाई में पारदर्शिता की कमी है, जिससे व्यापारियों में रोष बढ़ रहा है।

इस पर जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने आश्वासन दिया कि अब किसी भी व्यापारी का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। यदि भविष्य में ऐसी कोई घटना सामने आती है, तो व्यापार मंडल सीधे खाद्य विभाग के कार्यालय पहुंचकर विरोध दर्ज कराएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही अपर जिला अधिकारी से मुलाकात कर व्यापारियों की समस्याओं को उनके समक्ष रखा जाएगा।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार भी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। व्यापारियों ने उनका भव्य स्वागत किया।
फोटो:-भुवनेश यादव को सम्मानित करते व्यापारी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button