एसपी मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा थाना जतारा का वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार हेतु निर्देश जारी थाना व्यवस्थाओं, अभिलेखों और बीट प्रणाली की व्यापक समीक्षा—पुलिस अधीक्षक के निर्देशों से तेज़ होगी कार्यकुशलता

रिपोर्ट मुहम्मद ख्वाजा
जतारा :उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई* द्वारा दिनांक 15 नवम्बर 2025 को थाना जतारा का वार्षिक निरीक्षण सुव्यवस्थित एवं अनुशासनात्मक माहौल में संपादित किया गया।निरीक्षण के प्रारंभ में थाना जतारा की पुलिस गार्ड द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय को औपचारिक सलामी दी गई, जिसे उन्होंने स्वीकार करते हुए गार्ड का निरीक्षण किया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को नगद पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया।थाना संरचना एवं व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण एसपी महोदय ने निरीक्षण के दौरान निम्न महत्वपूर्ण बिंदुओं का विस्तारपूर्वक अवलोकन किया—थाना परिसर की समग्र भौतिक स्थिति प्रभारी कक्ष, रोजनामचा कक्ष एवं विवेचक कक्ष CCTNS सिस्टम एवं अभिलेखों का संधारण मालखाना एवं शस्त्रागार की सुरक्षा व्यवस्था आगंतुक कक्ष, आवास परिसर एवं पेयजल व्यवस्था सफाई, रख-रखाव तथा अन्य व्यवस्थाएँ उक्त समस्त बिंदुओं पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारों हेतु निर्देश भी प्रदान किए।लंबित प्रकरणों की समीक्षा निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा—पेंडिंग अपराध, मर्ग, चालान, खात्मा एवं खारजी प्रकरणों* की विवेचकवार समीक्षा विवेचनाओं में पाई गई कमियों पर तत्काल सुधारात्मक निर्देश गुंडा/निगरानी सूची, जेल रिहाई व्यक्तियों एवं संदेहियों की जानकारी का परीक्षण
* सभी रजिस्टरों एवं अभिलेखों का सघन अवलोकन और इंद्राज की गुणवत्ता की जाँच ।इसके अतिरिक्त बीट प्रणाली की क्षेत्रवार समीक्षा कर बीट प्रभारी एवं संबंधित पुलिसकर्मियों से प्रगति प्रतिवेदन प्राप्त किया गया।शिकायतों एवं जनसुनवाई का परीक्षण* सीएम हेल्पलाइन एवं अन्य शिकायत निस्तारण की स्थिति का परीक्षण करते हुए एसपी महोदय ने लंबित शिकायतों के त्वरित व पारदर्शी निराकरण के स्पष्ट निर्देश प्रदान किए।अनुशासन एवं कार्यकुशलता पर बल वार्षिक निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को दूर करने हेतु पुलिस अधीक्षक ने—एसडीओपी जतारा एवं थाना प्रभारी जतारा* को तात्कालिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।अंत में एसपी महोदय ने थाना जतारा के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से व्यक्तिगत रूप से भेंट कर उनके दायित्वों, समस्याओं एवं कार्यसंस्कृति पर चर्चा की तथा सुचारू कार्यप्रणाली बनाए रखने हेतु दिशा-निर्देश दिए।उपस्थित अधिकारी इस अवसर पर एसडीओपी जतारा – अभिषेक गौतम रक्षित निरीक्षक – कनक सिंह चौहान थाना प्रभारी – निरीक्षक रविभूषण पाठक रीडर – उमाकांत तिवारी सहित थाना जतारा के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel