ब्रेकिंग न्यूज़
निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर के संबंध में बीएलओ, आंगनवाड़ी और नगर पालिका कर्मचारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई

रिपोर्ट मुहम्मद ख्वाजा
टीकमगढ़ !! कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार आज नगर पालिका परिषद टीकमगढ़ के सभाकक्ष में निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर के संबंध में बीएलओ, आंगनवाड़ी और नगर पालिका कर्मचारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ नवीत कुमार धुर्वे, एसडीएम टीकमगढ़ संस्कृति मुदित लटौरिया, तहसीलदार टीकमगढ़ सतेन्द्र सिंह गुर्जर, सीएमओ नगर पालिका टीकमगढ़ ओमपाल सिंह भदौरिया सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।।
Subscribe to my channel