ब्रेकिंग न्यूज़

जनजाति गौरव दिवस पर 155 लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई गई

धरती आभा बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित जनजाति गौरव दिवस के एक दिवसीय कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कुल 155 मरीज देखे गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय बसाक के नेतृत्व में शिविर प्रभारी डॉक्टर एस. एस. टेकाम सीपीएम पी. डी. बस्तियां की उपस्थिति में डॉक्टर रोहित कश्यप MO rma धर्मेंद्र देवांगन, विकास दास, मैदानी सुपरवाइजर नरेश मरकाम दिनेश पराते और प्रशांत श्रीवास्तव के साथ सुंदर मरकाम अपनी स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम के साथ पूरे समय तक ड्यूटी पर उपस्थित रहे। शिविर में 108 लोगों का बीपी की जांच की गई, 80 लोगों के शुगर की जांच की गई, 10 लोगों के सिकलिन की जांच की गई, चमड़ी के 20 रोगियों को स्वास्थ्य सुविधा दी गई, hb की जांच पांच लोगों की गई और जनरल मरीज 135 देखे गए। शिविर में विशेष उपलब्धि यह रही की शिविर में छह आयुष्मान कार्ड और तीन वय वंदन कार्ड का भी निर्माण किया गया । जिसमें जिला नोडल आयुष्मान कार्ड पृथ्वी साहू और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा। उक्त जानकारी प्रभारी मीडिया अधिकारी शकील खान द्वारा दी गई है

Bastar Chhattisgarh News @ Reporter Sumit Bajpai

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button