कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर में धान फसल में प्रक्षेत्र दिवस आयोजित
कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर में धान फसल में प्रक्षेत्र दिवस आयोजित

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर गोंडा के शस्य अनुभाग द्वारा दिनांक 15 नवंबर 2025 को ग्राम भरहू विकासखंड मनकापुर जनपद गोंडा में धान प्रजाति काला नमक-1 पर प्रक्षेत्र दिवस आयोजित किया गया । डॉ. राम लखन सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक, शस्य विज्ञान कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर ने धान प्रजाति पूसा नरेन्द्र काला नमक-1 की विशेषताओं की जानकारी दी । उन्होंने बताया कि यह सुगंधित बौने धान की प्रजाति है । प्रजाति की अवधि 145 से 150 दिन है । इसका बीज दर 10 किलोग्राम प्रति एकड़ है । लगभग 12 कुंतल प्रति एकड़ उपज मिल जाती है । सुगंधित धान में कार्बनिक खादों का संस्तुत मात्र में प्रयोग करने तथा यूरिया का कम प्रयोग करने से गुणवत्ता युक्त चावल प्राप्त होता है । धान प्रजाति पूसा नरेन्द्र काला नमक-1 का चावल सुगंधित तथा खाने में स्वादिष्ट है । पौधे की लंबाई कम होने के कारण गिरने की समस्या नहीं है । इसका दाना का छिलका काले रंग का तथा चावल सफेद रंग का होता है । जनपद गोंडा को काला नमक चावल का जी आई टैग प्राप्त है । जनपद के प्रगतिशील कृषक काला नमक चावल का उत्पादन कर देश -विदेश में कहीं भी निर्यात कर सकते हैं । इस अवसर पर विक्रम सिंह यादव कृषि विज्ञान केंद्र सहित प्रगतिशील कृषकों एवं कृषक महिलाओं अहमद अली, आबिद अली, मोहम्मद चांद, श्रीमती रुखसाना, आसमाॅ, खैरात अली, गोपी शर्मा आदि ने प्रतिभाग कर धान प्रजाति काला नमक-1 की फसल को मौके पर देखा तथा प्रजातीय विशेषताओं की जानकारी प्राप्त की ।
Subscribe to my channel