ब्रेकिंग न्यूज़

सेठ नन्द किशोर पटवारी राजकीय महाविद्यालय नीमकाथाना में एन.एस.एस. की चारों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को "जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाया गया तथा एक व्याख्यान का भी आयोजन किया गया जिसके मुख्य वक्ता के रूप में राजकीय महिला महाविद्यालय नीमकाथाना के इतिहास विभाग के प्रो. डॉ मोहर सिंह मीना रहे। अपने उद्बोधन में प्रोफेसर मीना ने बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व व कृतित्व की विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से सारगर्भित जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि 19वीं शताब्दी में "बंगाल प्रेसीडेंसी वर्तमान झारखंड" में अंग्रेजों के खिलाफ हुए आदिवासी धार्मिक सहस्त्राब्दी आंदोलन का नेतृत्व किया, जिससे वह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति बन गए। भारत के आदिवासी लोग उन्हें भगवान के रूप में मानकर उनकी उपासना करते हैं और उन्हें धरती आबा के रूप में पुकारते हैं। इनके व्यक्तित्व को दर्शाने के लिये इसके उपरांत एक पोस्टर व निंबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें मान्यता शर्मा प्रथम स्थान पर, लिकांक्षा सैनी द्वितीय स्थान पर व अंशु तंवर तृतीय स्थान पर रही। अध्यक्षीय भाषण के रूप में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ संतोष कुमार वर्मा ने सभी स्वयंसेवकों को बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने को प्रेरित करते हुए अपनी सभ्यता व संस्कृति से जुड़े रहने को प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. मनीषा ने किया व धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में डॉ देवी प्रसाद वर्मा, प्रो. निधि वर्मा, प्रो. बबीता कुमावत, डॉ. रेखा शर्मा व स्वयं सेवक उपस्थित रहे।

Sikar Rajasthan News @ Bureau Chief Kapil Dev sharma

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button