ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत, महापौर संजय पाण्डेय ने दी बधाई

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए गठबंधन को मिली ऐतिहासिक व प्रचंड जीत पर जगदलपुर महापौर संजय पाण्डेय ने हृदय से बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने विकास, सुशासन और स्थिरता के पक्ष में एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए एनडीए पर अपार विश्वास जताया है। यह विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, नीतियों, विकास दृष्टि और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की भावना में जनता की आस्था का प्रमाण है। महापौर संजय पाण्डेय ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए द्वारा प्राप्त यह प्रचंड बहुमत जन-जन की आकांक्षाओं, विश्वास एवं सक्रिय जनभागीदारी की जीत है। बिहार की जनता ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जहां-जहां एनडीए की सरकारें बनी हैं, वहाँ निरंतर विकास, सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण को गति मिली है। वहीं जहाँ दूसरे दलों की सरकारें बनीं, वहाँ विकास बाधित हुआ है। बिहार की जनता ने भ्रष्टाचार, अराजकता, तुष्टिकरण और परिवारवाद की राजनीति को सिरे से खारिज करते हुए विकास के मार्ग को चुना है। उन्होंने कहा कि NDA सरकार ने युवाओं को रोजगार के अवसर, महिलाओं को सम्मान एवं न्याय, किसानों की आय वृद्धि, गरीबों के उत्थान तथा बुनियादी ढांचे के सशक्तिकरण को लेकर जो प्रतिबद्धता दिखाई है, उसी का परिणाम है कि जनता ने भारी बहुमत से समर्थन दिया है। बिहार की जनता भलीभांति समझ चुकी है कि विकास का मार्ग केवल डबल इंजन की सरकार ही प्रशस्त कर सकती है। महापौर संजय पाण्डेय ने बिहार के सभी विजयी NDA प्रत्याशियों, गठबंधन दलों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा बिहार की देवतुल्य जनता को साधुवाद प्रेषित किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह विजय बिहार को नई दिशा देगी, विकास को नई गति देगी और आने वाले वर्षों में बिहार प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा। अंत में उन्होंने कहा मैं बिहार की जनता को हृदय से धन्यवाद देता हूँ। यह जीत बिहार के उज्जवल भविष्य, स्थिरता और सुशासन का मार्ग प्रशस्त करेगी। NDA की यह ऐतिहासिक विजय पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

Bastar Chhattisgarh News @ Reporter Sumit Bajpai

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button