ब्रेकिंग न्यूज़

एसआईआर कार्यक्रम अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र-44 जतारा के बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाईजर का प्रशिक्षण आयोजित

रिपोर्ट मुहम्मद ख्वाजा

 

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम 2025 के अंतर्गत आज विधानसभा क्षेत्र-44 जतारा के समस्त बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाईजर का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक श्रोत्रिय ने निर्देशित किया कि सभी बीएलओ राजनैतिक दलों के बीएलए, बॉलेन्टियर, स्वयंसेवक, जागरूक मतदाताओं का सहयोग लेकर मतदान केन्द्र में गणना पत्रकों के बांटने, बापिस लेने तथा मतदाता सूची के मिलान का कार्य करें। साथ ही सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान क्षेत्रों में घर-घर जाकर सत्यापन करें और मतदाता सूची में आवश्यक सुधार करें।इस दौरान मास्टर ट्रेनरों द्वारा सभी बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाईजर को एसआईआर के संबंध में फील्ड में जा रही समस्याओं का निराकरण किया गया। साथ ही उनकी शंकाओं व जिज्ञासाओं का समाधान किया। इसके साथ ही मास्टर ट्रेनर्स ने निर्वाचन आयोग द्वारा बीएलओ एप में किये गये अपडेट के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा गणना पत्रकों में दर्ज की जाने वाली जानकारी के बारे में विस्तार से समझाया गया। उन्होंने बीएलओ द्वारा मतदाता की मोबाईल से जानकारी भरने के बारे में भी जानकारी दी।इस अवसर पर एसडीएम एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी जतारा श्री संजय कुमार दुबे, तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।।

Tikamgarh Madhya Pradesh News @ Bureau Chief Muhammad Khwaja

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button