ब्रेकिंग न्यूज़

कतरास में सड़क जाम और अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त — दुकानदारों को 72 घंटे का अल्टीमेटम

 

👉कतरास नागरिक मंच के आंदोलन के बाद प्रशासन हरकत में, अतिक्रमण हटाने का आदेश

👉टोटो चालकों और दुकानदारों पर कतरास प्रशासन की कार्रवाई, 72 घंटे में सड़क खाली करने का निर्देश

👉धरना के बाद कार्रवाई: कतरास में अतिक्रमण मुक्त अभियान की चेतावनी, चालान भी काटे गए

👉कतरास में जाम की समस्या पर मचा हड़कंप — 72 घंटे में हटेगा सड़क अतिक्रमण

कतरास, धनबाद

कतरास नागरिक मंच के बैनर तले स्थानीय लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। इस आंदोलन में बाघमारा विधायक प्रतिनिधि और धनबाद सांसद प्रतिनिधि भी शामिल हुए। जनता के सहयोग से आयोजित इस धरना का मुख्य उद्देश्य सड़क पर अतिक्रमण और जाम की समस्या को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करना था।

धरना के बाद कतरास पुलिस पदाधिकारी आसित कुमार सिंह और बाघमारा अंचल अधिकारी गिरजानंद किस्कू मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और कार्रवाई की शुरुआत की।

प्रशासन ने पाया कि टोटो चालकों और दुकानदारों द्वारा सड़क पर अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। इसे देखते हुए दुकानदारों को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया —

नालियों के ऊपर बनाए गए शेड और अतिक्रमण को हटाने का आदेश दिया गया।

चेतावनी दी गई कि यदि निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

मौके पर कुछ टोटो चालकों के चालान भी काटे गए।

प्रशासन ने धरना के बाद सक्रियता दिखाते हुए सड़क जाम की समस्या को लेकर सख्त कदम उठाए और अतिक्रमणकारियों को 72 घंटे में जगह खाली करने का आदेश दिया।

Dhanbad Jharkhand News @ Bureau Chief Mithilesh pandey

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button