
रिपोर्टर मोइनुल हुसैन ओझा करबियांगलांग असम
कार्बीअंगलाग जिले के बोकाजान महकमा अंतर्गत डिलाई पुलिस ने एक अभियान के तहत भारी मात्रा मे अवैध बिदेशी शराब से लदे वाहन को को जब्त किया।
जानकारी के अनुसार डिलाई पुलिस दल ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग 36 पर अभियान चलाते हुए संदेह के आधार पर ट्रक नं NL01K 4515 की गहराई से जांच की तो ट्रक के अंदर आलू से भरे बोरो के निचे बडी चतुराई से छुपाकर रखे गए तकरीबन 500 कार्टून बिदेशी शराब बरामद हुए। जब्त शराब की किमत लगभग पंद्रह लाख रूपए बताए गए। यह अवैध शराब पश्चिम बंगाल के कूचबिहार से मणिपुर को ले जाया जा रहा था।उधर बरपथार पुलिस दल ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग 39 पर पुनः एक अभियान के तहत तकरीबन दस लाख रूपए मूल्य के 310 कार्टून अवैध विदेशी शराब जो पडोसी राज्य अरूणांचल प्रदेश से नगालैंड को चिनी से भरे बोरो के निचे छुपाकर ले जाया जा रहा था वाहन समेत जब्त किया।
Subscribe to my channel