ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना रजत जयंती महोत्सव वर्ष-2025

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस 2025 के रजत जयंती समारोह के अंतर्गत आई.टी.आई. जगदलपुर में दिनांक 10 नवंबर 2025 से 12 नवंबर 2025 तक रंगारंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

संस्था के प्रशिक्षणार्थियों ने इस कार्यक्रम में रंगोली, पोस्टर, छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य, लोकगीत और चित्रकारी प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह आयोजन विशेष रूप से संस्था के छात्रों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया था।

प्रशिक्षणार्थियों ने अपनी कला और विचारों को व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ की संस्कृति, प्रगति और भविष्य के दृष्टिकोण को जीवंत कर दिया। प्रतियोगिता स्थल पर एक अद्भुत कलात्मक ऊर्जा और उत्सव का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम के समापन पर संस्था के प्राचार्य/सह संयुक्त संचालक परमेश्वर ईड़पाचे ने सभी प्रतिभागी प्रशिक्षणार्थियों की सराहना और उनकी मेहनत की प्रशंसा की। उन्होने अपने प्रेरणादाय शब्दों से सभी का तारीफ करते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त की।

यह आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आईटीआई जगदलपुर के प्रशिक्षणार्थियों के लिए एक यादगार और प्रेरणादायक अवसर साबित हुआ।

मुख्य अतिथि व्ही. के. हेलीवाल , आईएमसी चेयरमैन, विशेष अतिथि जितेन्दर पाल सिंह अहूवालिया, आईएमसी सदस्य एवं प्राचार्य/सह संयुक्त संचालक (क्षेका) के हाथों पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरण किया गया। इस अवसर पर संस्था के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Bastar Chhattisgarh News @ Reporter Sumit Bajpai

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button