ब्रेकिंग न्यूज़

मनकापुर कोतवाली का एसपी ने किया निरीक्षण, चौकीदारों को एसपी ने दिए कंबल और टॉर्च सीटी

मनकापुर कोतवाली का एसपी ने किया निरीक्षण, चौकीदारों को एसपी ने दिए कंबल और टॉर्च सीटी

 

 

गोंडा। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने आज मनकापुर कोतवाली का किया वार्षिक निरीक्षण। इस दौरान, कोतवाली के पुलिसकर्मियों ने एसपी को गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें सलामी दी। निरीक्षण में एसपी ने कोतवाली के विभिन्न कार्यालयों, शस्त्रागार, महिला हेल्प डेस्क, विवेचना कक्ष, भोजनालय कक्ष, बैरक का निरीक्षण किया।
पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली के परिसर को साफ रखने और कार्यालय के रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। शस्त्रागार का निरीक्षण करते हुए एसपी ने शस्त्रों की सफाई को लेकर सुधार की आवश्यकता जताई और इसे बेहतर तरीके से साफ रखने का आदेश दिया।महिलाओं की सुरक्षा और उनके मुद्दों को सुनने के लिए बनाए गए महिला हेल्प डेस्क का भी एसपी ने निरीक्षण किया। इस दौरान, उन्होंने वहां तैनात महिला पुलिसकर्मियों से संवाद किया और महिलाओं के मामलों में त्वरित कार्रवाई की अहमियत को रेखांकित किया।एसपी ने अपराध रजिस्टर की भी जांच की और पुलिस गश्त को तेज करने के निर्देश दिए। इसके अलावा,वही कोतवाली पर बने चौकीदार आश्रय केन्द्रकिया का उद्घाटनसाथ ही, ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए चौकीदारों को टॉर्च और कंबल सीटी वितरित किए, ताकि वे अपने कार्य में तत्पर रहेंइस निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत, क्षेत्राधिकारी विनय कुमार सिंह मनकापुर , और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस कर्मचारियों के मनोबल में वृद्धि हुई और गोंडा जिले में पुलिस सेवाओं की गुणवत्ता को बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया।

Gonda Uttar Pradesh News @ Reporter Pradeep Kumar Verma

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button