उत्तरप्रदेश

*राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम*

इटावा

भारत के राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर प्रेसवार्ता में बोलते हुए सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि भारत का राष्ट्रगीत वन्दे मातरम केवल एक गीत नहीं बल्कि यह भारत की आत्मा की आवाज है।

पत्रकारों से वार्तालाप करते हुए

यह वह स्वर है जिसने गुलामी की जंजीरों में जकड़े भारत को आजादी की राह दिखाई। जब जब देश पर संकट आया यह राष्ट्रगीत हर भारतीय के हृदय में नई ऊर्जा साहस और एकता का संचार करता रहा है।
उन्होंने कहा वंदे मातरम में केवल मातृभूमि की स्तुति नहीं बल्कि उसमें राष्ट्र के प्रति श्रद्धा, त्याग और समर्पण की भावना भी निहित है। यही कारण है कि यह गीत स्वतंत्रता संग्राम के दौरान हर आंदोलन हर सत्याग्रह और हर बलिदान का प्रेरणा स्रोत बना।
एक अक्टूबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर पूरे देश में उत्सव मनाने का निर्णय लिया है। यह गीत वर्ष 1875 में बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचा गया था।

वंदे मातरम का प्रसिद्ध वाचन वर्ष 1896 में रविंद्र नाथ टैगोर द्वारा कोलकाता में किया गया था। भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने वर्ष 1950 में वंदे मातरम को राष्ट्रगीत का दर्जा प्रदान किया। इसकी प्रबल राष्ट्रीय भावना और प्रेरक प्रभाव के कारण ब्रिटिश सरकार ने इस नारे के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया था। वंदे-मातरम स्वदेशी आंदोलन का प्रमुख नारा बना और बाल गंगाधर तिलक, लाला लाजपत राय, भगत सिंह और सुभाष चंद्र बोस जैसे क्रांतिकारियों का प्रेरणा स्रोत रहा है। 2019 में मध्य प्रदेश की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने सचिवालय में वंदे-मातरम गाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी पार्टी द्वारा शासित प्रदेशों की विधान सभा में आज भी वंदे-मातरम का गायन नहीं किया जाता है। केरल विधानसभा इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा 15 नवंबर तक सभी जिला मुख्यालयों पर सामूहिक गायन एवं सभा के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विधानसभा स्तर पर सांसदों विधायकों के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंडल स्तर पर आम जनमानस की सहभागिता के साथ वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में राष्ट्रीय गीत वंदे-मातरम के सामूहिक गायन का कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के तहत तिरंगा यात्राएं, प्रभात फेरी, बाइक रेलिया प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में जन भागीदारी के साथ निकाली जाएगी। प्रदेश की राजधानी शहर सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर निबंध कविता व चित्रकला की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी। प्रेसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता, जिला महामंत्री प्रशांत राव चौबे, अभियान जिला संयोजक व जिला मंत्री जितेंद्र गौड़, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, सतेंद्र राजपूत, समीर सक्सेना, वैभव दुबे उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button