ब्रेकिंग न्यूज़

चोरी करने वाले 2 बांग्लादेशी नागरिक लाखों के सामान के साथ गिरफ्तार, बस्तर पुलिस की गिरफ्त में।

थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 71/2025 , 313/2025, 329/2025 थाना परपा के अप.क्र. 221/2025 थाना बस्तर के अपराध क्रमांक 109/2025 थाना बोधघाट के अप. क्रं. 200/2025 मे प्रार्थी के द्वारा रिपोर्ट किया गया की उनके घर में रात्रि में प्रवेश कर घर में रखे सोना चांदी के जेवर एवं नगदी रकम को अज्ञात चोरी कर ले गये हैं कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना किया जा रहा था।

पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के द्वारा जिले में हो रहे लगातार चोरी को गंभीरता से संज्ञान लेते हुए आरोपियों के पता तलाश हेतु टीम गठित किया गया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय महेश्वर नाग, नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार एवं उप पुलिस अधीक्षक साइबर श्रीमती गीतिका साहु के निर्देशन में सभी चोरी के वारदातों का बारीकी से विश्लेषण किया गया एवं सभी घटना स्थलों के आस-पास का सीसीटीवी फुटेज प्राप्त किये गये, आरोपियों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद घर में लगे सीसीटीवी फुटेज डीव्हीआर को साथ निकाल कर ले जाया गया था और तालाब में फेंक देते थे जिसे बस्तर पुलिस ने तालाब से जप्त किया। जांच में सभी घटनायें एक ही तरीका वारदात से होना पाया गया। घटना स्थलों के बिन्दुओं को जोड़ते हुए पुलिस द्वारा यह पाया गया कि सभी चोरियों को एक ही गिरोह द्वारा अंजाम दिया गया है।

जांच एवं पतासाजी में कुछ लोग संदिग्ध पाये गये जिनका मुखबिर लगाकर पता-तलाश किया गया। मुखबिर से संदेहियों की सूचना प्राप्त हुई, साइबर सेल से तकनीकी सहायता लेकर संदेही आबुल शेख उर्फ़ शेख शमीर उर्फ़ बाबू शेख को आड़ावाल से पकड़ा गया जिनसे बारिकी से पुछताछ करने पर अपना अपराध करना स्वीकार किया। तत्पश्चात मेमोरण्डम लिया गया जिसमें अपराध क्रमांक 71/2025 , 313/2025, 329/2025 थाना परपा के अप.क्र. 221/2025 थाना बस्तर के अपराध क्रमांक 109/2025 थाना बोधघाट के अप. क्रं. 200/2025 के चोरी किये मशरूका को अपने घर सासाहांडी उड़िसा में रखना बताया गया जिसे विधिवत जप्त किया गया। जप्त किये गए सोना, चांदी के जेवर तथा नगदी रकम की कुल अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रूपये है।

महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी / कर्मचारी:-
निरीक्षक तारिक हरीश, निरीक्षक सुरेश जांगड़े, निरीक्षक भोलासिंह राजपुत, निरीक्षक दिलबाग सिंह, निरीक्षक गौरव तिवारी, प्र.आर. मौसम गुप्ता, आरक्षक गौतम चंद सिंहा, सोनू गौतम, प्रदीप कष्यप, हेमचंद मौर्य, बलराम राणा, बलराम कश्यप, धनसिंह सोनवानी, महेन्द्र पटेल, शैलेष राज, महंगू राम कष्यप, सामदेव कष्यप, अमर सिंह बेसरा, कृष्ण कुमार नेताम, ओम प्रकाश साहनी, विक्रम कश्यप, शम्भू राम कश्यप।

Bastar Chhattisgarh News @ Reporter Sumit Bajpai

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button