ब्रेकिंग न्यूज़

विधायक विनायक गोयल ने किया 6 करोड़ रुपये के स्टाफ डेम निर्माण कार्य का भूमिपूजन

चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़े आरापुर तथा मण्डवा पेदापारा में आज क्षेत्र के विकास को नई गति देने वाले एक महत्वपूर्ण परियोजना का शुभारंभ किया गया। क्षेत्र के लोकप्रिय एवं जनसेवी विधायक श्री विनायक गोयल जी ने लगभग ₹6.00 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले स्टाफ डेम निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। इस अवसर पर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। विधायक विनायक गोयल ने भूमिपूजन कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह स्टाफ डेम क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करेगा, जल संरक्षण को प्रोत्साहित करेगा और आने वाले वर्षों में किसानों की आय में वृद्धि का माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्राम विकास, सिंचाई, पेयजल एवं कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी दिशा में यह परियोजना जल संसाधन को सहेजने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने का एक बड़ा कदम है।

विधायक विनायक गोयल ने आगे कहा कि “हमारा लक्ष्य है कि हर किसान के खेत तक पानी पहुंचे, और कोई भी गांव विकास की दौड़ में पीछे न रह जाए।” उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए तथा तय समयसीमा में इसे पूर्ण किया जाए, ताकि ग्रामीणों को शीघ्र लाभ मिल सके। ग्रामीणों ने विधायक विनायक गोयल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस परियोजना से क्षेत्र के सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी, जिससे गांव में खुशहाली आएगी। इस कार्यक्रम विनायक गोयल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मण्डावी, जिला पंचायत सदस्य कामदेव बघेल, सुश्री पदमनी कश्यप , जनपद अध्यक्ष श्रीमती रामबती भण्डारी , उपाध्यक्ष रितेश जोशी, मण्डल अध्यक्ष सोमारू राम कश्यप , पूर्व मण्डल अध्यक्ष नारायण सिंह ठाकुर , मिटकु राम कश्यप, श्रीमती जमुना कुंजाम एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सरपंचों, पंचायत पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Bastar Chhattisgarh News @ Reporter Sumit Bajpai

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button