ब्रेकिंग न्यूज़

प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ ने नव पदस्थ संयुक्त संचालक को दी शुभकामनाएं, स्थानीय समस्याओं के समाधान हेतु सौंपा ज्ञापन

प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने बस्तर संभाग में नव पदस्थ संयुक्त संचालक (शिक्षा) एच.आर. सोम से सौजन्य भेंट कर उन्हें बुके भेंट करते हुए शुभकामनाएं दीं एवं स्थानीय शैक्षणिक समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजकिशोर तिवारी एवं प्रदेश महासचिव डेंसनाथ पांडे के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने 1998-99 से कार्यरत एल.वी. संवर्ग शिक्षकों की लंबित समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। पदाधिकारियों ने बताया कि अब तक शिक्षकों की सर्विस बुक का संभागीय कोषालय में संधारण नहीं हुआ है, तथा एनपीएस एवं ओपीएस राशि की प्रविष्टियाँ पासबुक में दर्ज नहीं की गई हैं, जिससे शिक्षकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।संगठन ने मांग की कि प्रधान पाठक मिडिल स्कूल पदोन्नति प्रक्रिया पारदर्शी रूप से काउंसलिंग के माध्यम से की जाए और वरिष्ठता सूची में दर्ज दावा-आपत्तियों का सूक्ष्म परीक्षण कर ही अंतिम रूप दिया जाए। इसके साथ ही, पूर्व संयुक्त संचालक द्वारा शिक्षकों पर की गई असवैधानिक कार्यवाहियों को निरस्त करने की मांग भी ज्ञापन में की गई।

संयुक्त संचालक एच.आर. सोम ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया और शिक्षकों से आग्रह किया कि शासन की योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों तक पहुंचाने में पूरी निष्ठा से योगदान दें। संघ के पदाधिकारियों ने भी विश्वास दिलाया कि वे बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में पूरी ईमानदारी से कार्य करेंगे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से चन्द्रभूषण ठाकुर, मीरा ठाकुर, अमलेस ठाकुर, राकेश शर्मा, माया वैद्य, कृष्णा बघेल, रेखा देवी पासवान, वृंदा सहगल, पार्वती सर्वा, सूदन मौर्य, आशानिधि आनंद, सोमारु बघेल, मंगलू कश्यप, तुलसीराम साहू, संगीता गोस्वामी, रघुनाथ कश्यप, मोतीराम कश्यप, केशव मडन सहित अनेक शिक्षक उपस्थित थे।

Bastar Chhattisgarh News @ Reporter Sumit Bajpai

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button