ब्रेकिंग न्यूज़

हिन्दू स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय मे ‘वन्दे मातरम् ‘ गीत के 150वीं वर्ष पूर्ण होने पर भव्य संगोष्ठी का हुआ आयोजन

* जमानियां। स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर 'वंदे मातरम्' गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रप्रेम और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना को उजागर करते हुए विभिन्न आचार्यों ने अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की स्नातक प्रथम वर्ष की छात्राओं द्वारा राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' के सामूहिक गायन से हुई। इसके पश्चात महाविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने अपने संबोधन में कहा, "वंदे मातरम् गीत भारतवर्ष की भक्ति और शक्ति की सामूहिक शाश्वत अभिव्यक्ति का एक भावपूर्ण स्वरूप है।"कार्यक्रम की अगली कड़ी में इतिहास विभाग के आचार्य डॉ. संजय कुमार सिंह ने उद्बोधन देते हुए कहा, "वंदे मातरम् गीत 'राष्ट्र प्रथम' की भावना से ओतप्रोत है। यह गीत हम सभी की सामूहिक अभिव्यक्ति को भारत माता के प्रति समर्पित करने का संदेश देता है और प्रत्येक भारतीय हृदय में मातृभूमि के प्रति अटूट श्रद्धा का भाव जागृत करता है।"राजनीति विभाग के आचार्य डॉ. अमित कुमार ने वंदे मातरम् के ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य पर प्रकाश डालते हुए अपनी बात रखी।कार्यक्रम के समापन पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह ने कहा, "वंदे मातरम् गीत हमें सिखाता है कि हमें अपने देश की एकता और अखंडता को सदैव मजबूत रखना है और यही हम सब का प्रथम कर्तव्य होना चाहिए। "कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. अभिषेक तिवारी ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के आईक्यूएसी प्रभारी प्रो. अरुण कुमार, प्रदीप कुमार सिंह, डॉ. महेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Ghazipur Uttar Pradesh News @ Bureau Chief Sakir Hassan Ansari

खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें = 8423479484

Indian Crime News

Ghazipur Uttar Pradesh News @ Bureau Chief Sakir Hassan Ansari

खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें = 8423479484

Related Articles

Back to top button