ब्रेकिंग न्यूज़

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई लगातार कार्यरत पर बढ़ रहा युवाओं का जोश

शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जगदलपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई लगातार युवाओं का जोश बढ़ा रहा है और कई जागरूकता अभियान चल रही है राष्ट्रीय सेवा योजना निस्वार्थ भाव से जनहित में काम कर रहे हैं जो की एक सराहनीय बात है कम से कम 70 से 80 स्वयं सेवक जब भी एनएसएस की क्लास होती है तब यह सभी स्वयं सेवक सुबह 7:30 आकर इस बात भाव से श्रमदान करते हैं एवं जनहित के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। स्वयं सेवक देवेन्द्र कश्यप ने कहा कि आज सुबह 7: 30 बजे सभी स्वयं सेवक महाविद्यालय परिसर में पहुंच गए पहुंचने के बाद सर्व प्रथम सभी स्वयं सेवकों को व्यायाम कराया गया तत्पश्चात सभी सभी ने श्रमदान करते हुए अपनी भूमिका निभाई। कश्यप का कहना है कि यह लगातार निस्वार्थ भाव से काम करते हैं एवं जनहित के लिए जागरूकता अभियान चलते हैं जैसे कि नशा मुक्ति अभियान यह सभी कई गांव में भी जाकर जागरूक करने का प्रयास करते हैं और अलग-अलग एक्टिविटी करते रहते हैं आज की इस क्लास में हमने एन एस एस क्लैप किस प्रकार से बजाया जाता है एवं इसकी क्या महत्व है बहुत सारी एक्टिविटी कराई गई । जहां कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश देवांगन , सहायक कार्यक्रम अधिकारी प्रीति किस्पोट्टा, उप सहायक कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हिमेश साहू स्वयं सेवक देवेन्द्र कश्यप, संतोष कुमार सेठिया, भुवनेश्वर कश्यप, विपिन कुमार, जयनारायण देवांगन, जिवन कश्यप, पुर्वेश कुमार सोनवानी, चेतना प्रधान, शितल मरकाम, कौसल ठाकुर, निलेश मरकाम, लक्ष्मी कश्यप, चम्पा मंडल, हर्षिता नेताम, रश्मि मंडावी, तामेश्वरी मौर्य, सारिका, विमला , दामिनी,‌ हितेश्वरी मंडावी, सुशीला मंडावी, शिवानी ठाकुर , रिना गावड़े , भिमसिंह मंडावी, आसुराम कश्यप , सुमती मौर्य , कामेश्वर बघेल एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Bastar Chhattisgarh News @ Reporter Sumit Bajpai

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button