ब्रेकिंग न्यूज़

आयुषी बजाज ने रचा इतिहास, बनीं CA

जगदलपुर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है, जहां आयुषी बजाज ने अपने असाधारण कौशल और मेहनत के बल पर CA (चार्टर्ड अकाउंटेंट) की उपाधि प्राप्त की है। आयुषी की इस सफलता से न केवल उनके परिवार और सिन्धी समाज में खुशी की लहर है, कि जगदलपुर शहर में सिन्धी समाज की पहली सदस्य जिसने CA बनकर समाज को भी गौरव बढ़ाया आयुषी पर गर्व है।

सिन्धी पंचायत के अध्यक्ष मनीष मूलचंदानी ने जानकारी दी आयुषी ने अपनी शिक्षा और मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया है, और उनकी इस उपलब्धि से अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। हम आयुषी को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर बधाई देते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। आयुषी सिन्धी समाज संरक्षक उधाराम व पायल मूलचंदानी की सुपुत्री हैं.

सिन्धी समाज की महिला विंग सुहिणी सोच की पदाधिकारी चंद्रा देवी नवतानी, लक्ष्मी नवतानी, भारती लालवानी ने आयुषी को पख्खर पहनाकर मूमेंटो देकर सम्मानित किया. आयुषी बजाज को CA बनने पर हार्दिक बधाई। आपकी मेहनत और समर्पण ने आपको इस मुकाम तक पहुँचाया है। हम आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

Bastar Chhattisgarh News @ Reporter Sumit Bajpai

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button