ब्रेकिंग न्यूज़

कार्यभार ग्रहण करते ही नव पदस्थ संयुक्त संचालक से सर्व शैक्षिक संगठन ने सौजन्य भेंट कर सौंपा ज्ञापन

बस्तर संभाग में शिक्षकों से दुर्व्यवहार करने वाले जे डी की विदाई के साथ नव पदस्थ संयुक्त संचालक शिक्षा एचआर सोम के गुरुवार को कार्यभार ग्रहण करते ही सर्व शैक्षिक संगठन जिला बस्तर के नेतृत्व में _छ.ग.प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, टीचर्स एसोसिएशन, सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन, राज्य कर्मचारी संघ, प्रधान पाठक संघ, प्रदेश शिक्षक फेडरेशन, पिछड़ा वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ, सर्व शिक्षक फेडरेशन, शिक्षक संघ, प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ, शिक्षक लोकल बॉडी विधिक सेवा समिति आदि संगठन के जिला अध्यक्ष एवं प्रांतीय पदाधिकारी ने सौजन्य भेंट करते हुए चार सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।

जिसमें सर्वप्रथम 1. पूर्व जे डी द्वारा छोटी-छोटी गलतियों के लिए बिना कारण जाने अवैधानिक रूप से शिक्षकों को निलंबित किया गया उसे तत्काल निरस्त करने। 2. पूर्व जे डी द्वारा मात्र डेली डायरी उनके अनुरूप नहीं लिखने व अन्य छोटे-मोटे कारणों से शिक्षकों का दो-दो वेतन वृद्धि रोका गया है। उसे तत्काल बहाल करने। 3. पूर्व जे डी द्वारा शासन आदेश के विपरीत भ्रष्टाचार पूर्वक सुविधानुसार संलग्न किया गया ऐसे समस्त आदेश को भी निरस्त करने। 4. प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नति त्रुटि रहित दिसंबर माह के पूर्व करने की मांग की गई।

नव पदस्थ संयुक्त संचालक ने सभी शिक्षक संगठनों के को आश्वस्त किया कि किसी भी शिक्षक को डरने या भयभीत होने की जरूरत नहीं और उपरोक्त समस्त मांगों को शीघ्र पूर्ण करने की बात कही। संयुक्त संचालक से सौजन्य भेंट के दौरान प्रमुख रूप से गजेंद्र श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव, देवराज खूंटे , आर डी तिवारी, अजय श्रीवास्तव, रामऊ लाल शर्वा ,चंद्रप्रकाश देवांगन, भूपेश पाणिग्रही, पी जी राव, डॉ लूदरसन कश्यप, तुला दास मानिकपुरी, जी एल यादव, संजय वैष्णव, विक्रम परिहार, मनीष ठाकुर, शिव चंदेल, गणेश्वर नायक, मोहम्मद ताहिर शेख, उमेश सिंह, आर पी मिश्रा और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

Bastar Chhattisgarh News @ Reporter Sumit Bajpai

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button