ब्रेकिंग न्यूज़

श्रीशिव भैरम सेवा समिति के दीपावली मिलन पर तरंग म्यूजिकल की शानदार प्रस्तुति

दिनांक 5 /11 /2025 शाम श्रीशिव भैरम सेवा समिति के दीपावली मिलन कार्यक्रम में तरंग म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा शानदार रंगारंग कार्यक्रम किया गया । कार्यक्रम के अध्यक्षता नगर पालिका निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन ,पार्षद निर्मल पाणिग्रही, त्रिवेणी रंधारी एवं उत्कल समाज के अध्यक्ष राजेश दास ने की ।

श्रीशिव भैरव सेवा समिति गठन के पश्चात यह समिति का दूसरा कार्यक्रम रहा जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने संगीत का आनंद लिया ।संगीत कार्यक्रममें शहर के बेहतरीन गायको ने अपनी गायकी से देर रात तक समां बांधा , अफजल अली, विश्वजीत शाह, आभा सामदेकर, एम बी मंजूषा ,मनोज महापात्र ,गौरी ,रिंकु दत्ता, नरसिंह तिवारी ,मनीष शर्मा एवं राजेश सिंह की बेहतरीन नगमों ने दर्शकों को देर रात तक झूमने पर मजबूर रखा ।

कार्यक्रम के दौरान शिव भैरम वार्ड के वरिष्ठ एवं सम्मानित जनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन उत्कल समाज के उपाध्यक्ष मथुरा प्रसाद तिवारी ने किया,इस दौरान आयोजक सदस्य असीम दास ने बताया आंगतुको एवं वार्डवासियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई थी । कार्यक्रम को सफल बनाने असीम दास ,रितेश दास पट्टजोशी, दंतेश्वर राव ,विजय बेवर्ता का विशेष योगदान रहा ।

Bastar Chhattisgarh News @ Reporter Sumit Bajpai

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button