Bhopal

नवंबर में आयोजित होने वाला है इज्तिमा सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित हों संभागायुक्त के निर्देश

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्य प्रदेश

संभागायुक्त भोपाल संजीव सिंह भोपाल में 14 से 17 नवंबर तक आयोजित होने वाले इज्तिमा के संबंध में संभागायुक्त सभागार में आयोजित बैठक में नागरिक सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था के लिये संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में इज्तिमा समिति के पदाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।संभागायुक्त ने नगर निगम के अमले को साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति के साथ फायर सेफ्टी पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने फायर सेफ्टी ऑफीसर को और अग्नि शमन वाहनों के साथ ही संपूर्ण उपकरण तैयार रखने के लिए कहा है। उन्होने हाइटेंट प्वाइंट बढ़ाने और अग्नि शमन वाहनों के अलावा मोटर साइकल पर भी अग्नि शमन व्यवस्था करने और वाहनों के आने जाने के रास्तों का पूर्ण प्लान बनाकर कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर को प्रस्तुत करने के आयुक्त नगर निगम को निर्देश दिए है।संभाग आयुक्त ने चिकित्सा सुविधाओं की भी समीक्षा की। इज्तिमा समिति के सदस्यों ने बताया कि स्थानीय स्त्तर पर भी आस-पास के लगभग 20 अस्पताल भी अपनी सेवाएं देते हैं। सीएमएचओं को निर्देश दिए हैं कि डॉक्टर्स की डयूटी 24 x 7 तथा एम्बुलेंस तथा चलित चिकित्सालय, स्ट्रेचर के अतिरिक्त चलित चिकित्सालय के साथ ही पेरामेडीकल स्टाफ की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नगर निगम को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए उन्होंने वि़द्युत मंडल के अधिकारियों को भी इलेक्ट्रिकल सेफ्टी का परीक्षण करने और सभी स्थलों पर नीचे लटके हुए तारों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए । उन्होंने जिला और पुलिस प्रशासन के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए कम्यूनिकेशन प्लान बनाने के लिए भी कहा है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ यातायात के व्यवस्था सांकेतक लगाए जाने अलावा सुरक्षा उपयों की‍ व्यवस्था नियत समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

 

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button