राजस्थानराज्य

Rajasthan News नीमकाथाना में मौसम का बदला

मिजाज : झमाझम बारिश का दौर हुआ शुरू,तापमान में आई गिरावट

रिपोर्टर कपिल देव शर्मा नीमकाथाना राजस्थान

नीमकाथाना सहित आसपास के इलाकों में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। गुरुवार दोपहर को बारिश का दौर शुरू हो गया। बारिश से सड़कों पर पानी बहता नजर आया। नीमकाथाना सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई हैं। बारिश के बाद भूदोली रोड़ पर क्षतिग्रस्त सड़कों पर पानी जमा हो गया। जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं बारिश के बाद मौसम भी सुहावना हो गया। लोग घरों की छतों पर चढ़कर मौसम का आनंद उठाते नजर आए। मौसम विभाग के विशेषज्ञों ने बारिश की चेतावनी भी दी थी जिसके बाद मौसम का अचानक मिजाज बदल गया और शहर में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button