*महराजगंज।* दिनांक 02.09.2025 को आवेदकगण चन्द्रशेखर पुत्र दूधनाथ ग्राम सेमरा थाना सिन्दुरिया जनपद महराजगंज व अरूण कुमार पुत्र सुदामा निवासी ग्राम सिन्दुरिया थाना सिन्दुरिया जनपद महराजगंज द्वारा अपना मोबाईल फोन दिनांक 13.10.2025 को सिन्दुरिया चौराहे पर गिर कर खो जाने के संबंध में थाना स्थानीय पर मोबाईल गुमशुदगी पंजीकृत करायी गई थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के कुशल मार्गदर्शन में व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना सिन्दुरिया साईबर टीम द्वारा आज दिनांक 15.10.2025 को गुमशुदा मोबाईल फोन को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से सकुशल बरामद कर आवेदकगण 1.चन्द्रशेखर पुत्र दूधनाथ निवासी सेमरा थाना सिन्दुरिया व 2.अरूण कुमार पुत्र सुदामा निवासी सिन्दुरिया को सुपुर्द किया गया। आवेदकगण उपरोक्त द्वारा सिन्दुरिया पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
*आवेदकगण का नाम व पता-*
1.चन्द्रशेखर पुत्र दूधनाथ ग्राम सेमरा थाना सिन्दुरिया जनपद महराजगंज।
2.अरूण कुमार पुत्र सुदामा निवासी ग्राम सिन्दुरिया थाना सिन्दुरिया जनपद महराजगंज।
*साईबर टीम का विवरण*
1.उ0नि0 श्री दिनेश कुमार चौधरी
2.का0 आयुष राय
3.का0 पंकज यादव
4.म0का0 श्रुति