ब्रेकिंग न्यूज़
कटनी में दो दुकानों से खोवा,पनीर और घी के लिए गए नमूने,जांच हेतु भेजा गया प्रयोगशाला*

कटनी में दो दुकानों से खोवा,पनीर और घी के लिए गए नमूने,जांच हेतु भेजा गया प्रयोगशाला*
*कलेक्टर श्री तिवारी के निर्देश पर आगे भी जारी रहेगा जांच कार्य*
कटनी।कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर त्यौहारी सीजन में विक्रय होने वाले खाद्य पदार्थ विशेष कर मिठाई खोवा दूध एवं दूध से निर्मित खाद्य पदार्थों की जांच हेतु वार्ड क्रमांक 16 से 30 तक के प्रतिष्ठान की जांच हेतु राजस्व विभाग एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त जांच दल द्वारा बुधवार को सिल्वर टॉकीज खोवा मंडी स्थित खाद्य प्रतिष्ठान जैन खोवा भंडार एवं गुप्ता खोवा भंडार की जांच की गई।


Subscribe to my channel