राज्य स्तरीय किसान मेले में जनपद गोंडा के किसानों ने सीखी खेती की तकनीकी जानकारी



आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या में चल रहे राज्य स्तरीय विराट किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी के प्रथम दिन उप कृषि निदेशक गोंडा के निर्देशानुसार वीरेन्द्र कुमार यादव बीटीएम नवाबगंज के नेतृत्व में जनपद गोंडा के कृषकों ने किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का भ्रमण किया । कृषि विभाग द्वारा कृषकों को नवाबगंज से किसान मेला में भ्रमण हेतु बस उपलब्ध कराई गई । किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का उद्घाटन माननीय सूर्य प्रताप शाही कृषि मंत्री द्वारा किया गया । उन्होंने कृषकों से जैविक खेती अपनाने का आवाहन किया । डॉ. बिजेंद्र सिंह कुलपति ने कृषकों से वैज्ञानिक खेती करने का आवाह्न किया । डॉ. राम बटुक सिंह निदेशक प्रसार एवं डॉ. केएम सिंह वरिष्ठ प्रसार अधिकारी ने किसान मेला में कृषि विज्ञान केंद्रों की प्रदर्शनी लगवा कर किसानों को नवीनतम कृषि तकनीक की जानकारी उपलब्ध करवाई । किसान मेला के अवसर पर कृषि उद्योग प्रदर्शनी में कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर के प्रभारी अधिकारी डॉ राम लखन सिंह, डॉ. डीके श्रीवास्तव, डॉ. अजीत सिंह वत्स, हनुमान प्रसाद पांडेय, उत्कर्ष विजय सिंह, विक्रम सिंह यादव ने प्रतिभाग किया । शिवकुमार मौर्य वी आर समग्र जलवायु फल एवं औषधि शोध संस्थान वजीरगंज एवं श्रीमती कुसुम मौर्य सम्राट महिला स्वयं सहायता समूह ने कृषि प्रदर्शनी में अपना स्टाल लगाकर उन्नत कृषि तकनीक की जानकारी दी । किसान मेला में मां गायत्री रामसुख पांडे महाविद्यालय मसकनवा के प्रवक्ता तेजभान उपाध्याय के नेतृत्व में अध्यनरत छात्रों, राजा रघुराज प्रताप सिंह कृषि महाविद्यालय मनकापुर के छात्रों, राम बहादुर सिंह ग्रामोदय कृषक उत्पादक संगठन आदि ने प्रतिभाग कर जानकारी प्राप्त की । कृषि प्रदर्शनी में लगाए गए उन्नत कृषि तकनीक का अवलोकन डॉ. आरपी मौर्य, डॉ. सुमन प्रसाद मौर्य, डॉ रामकल्प यादव,डॉ. प्रदीप कुमार, जयंती परास्नातक पादप प्रजनन एवं अनुवांशिकी सहित प्रदेश के कई जनपदों से पधारे प्रगतिशील कृषकों एवं कृषक महिलाओं द्वारा किया गया कथा तथा खेती से संबंधित तकनीकी जानकारी प्राप्त की गई ।

Subscribe to my channel