ब्रेकिंग न्यूज़

किसानों के मसीहा टिकैत जी की जयंती पर एकता का संकल्प — कैंपियरगंज तहसील के करमैनी रोड मुनील जी के आवास पर एवं ग्राम सभा खड़खड़िया नरसिंह जी आवास पर किसानों ने दी श्रद्धांजलि

 

> किसानों के हक की आवाज़ बनकर पूरी ज़िंदगी संघर्ष करने वाले,

किसानों के मसीहा कहे जाने वाले भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत की आज 6 अक्टूबर 2025 दिन सोमवार को 90वीं जयंती पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाई गई।

 

> उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में 6 अक्टूबर 1935 को जन्मे स्व. टिकैत ने किसान आंदोलन को नई दिशा दी।

उनकी जयंती के अवसर पर गोरखपुर जनपद के कैंपियरगंज तहसील क्षेत्र करमैनी रोड मुनील जी आवास पर एवं ग्राम सभा खड़खड़िया नरसिंह जी आवास पर 6 अक्टूबर 2025 दिन सोमवार दोपहर 12 बजे के लगभग किसानों ने एकत्र होकर कार्यक्रम का आयोजन किया।

 

> मुख्य अतिथि आशीष कुमार अग्रहरी जिला अध्यक्ष गोरखपुर के नेतृत्व में करीब सैकड़ो किसानों ने स्व. टिकैत जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान उनके संघर्षमयी जीवन पर एक गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें वक्ताओं ने किसानों से एकता और अपने हक की लड़ाई जारी रखने का आह्वान किया।

 

> गोष्ठी को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के गोरखपुर जिलाध्यक्ष आशीष कुमार अग्रहरी ने कहा —

“स्व. टिकैत जी ने किसानों के साहस, एकता और आंदोलन के प्रतीक हैं।

उनकी विचारधारा आज भी हमें प्रेरित करती है कि अन्याय के खिलाफ संगठित होकर आवाज़ उठाएं।”

 

> इस मौके पर गोरखपुर जिला उपाध्यक्ष राम दुलारे चौधरी, जिला उपाध्यक्ष रामजीत, जिला उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सरोज जायसवाल,तहसील अध्यक्ष कैंपियरगंज जयराज सिंह, महिला बिग प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष कैंपियरगंज सुंदरी गुप्ता,

ब्लॉक अध्यक्ष भररोहिया विशंभर निषाद, तहसील उपाध्यक्ष छोटे लाल श्रीवास्तव, तहसील उपाध्यक्ष दुधाही निषाद, ग्राम सभा अध्यक्ष खड़खड़िया नरसिंह, श्याम चरण, बासमती निषाद, हरिश्चंद्र निषाद, राम केवल भारती, राममिलन निषाद, सुनील सिंह, जितेंद्र चौधरी, परशुराम भारती, सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे l

 

> किसानों के अधिकारों की लड़ाई में अपना पूरा जीवन समर्पित करने वाले

स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत जी को आज किसान फिर याद कर रहे हैं —

और उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प दोहरा रहे हैं।

Maharajganj Uttar Pradesh News @ Bureau Chief Sunil Kumar Jaiswal

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button