Maharashtra News टिल्लू पंप धारकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी!- मुख्याधिकारी गणेश जगदाळे

रिपोर्टर वहाबअली सैय्यद चंद्रपूर महाराष्ट्र
गर्मी बढ़ने के साथ ही पानी की किल्लत भी बढ़ गई है पानी की किल्लत रहने की वजह से नदी नालों का पानी सूख जाने से सिंदेवाही लोनवही नगर पंचायत में पानी की किल्लत को देखते हुए नल योजना का पानी एक दिन आड दिया जा रहा है. पानी के लिए कुछ लोग टिल्लू पंप का उपयोग कर रहे हैं जिससे कई नागरिकों के नलो को पानी नहीं पहुंच पा रहा है. जिससे टिल्लू पंप चालकों पर कार्रवाई करने की मांग की जा रही है नदी नालों मैं पर्याप्त पानी न होने से न लो द्वारा अपर्याप्त जलापूर्ति की हो रही है बावजूद कुछ लोग टिल्लू पंप लगाकर पानी पानी का दोहन कर रहे हैं.जिससे अन्य लोगों को पानी नहीं मिल रहा है. नगर पंचायत सिंदेवाही लोनवाही इस्की जानकारी होने के बावजूद इस और अनदेखी की जा रही है. नगर पंचायत प्रशासन ने टिल्लू पंप धारकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग हो रही है. इसके पूर्व जितनी भी मुख्याधिकारी थे उन्होंने आज तक कार्यवाही नहीं की और कार्रवाई की बात भी नहीं की. आज रामनवमी की छुट्टी के बावजूद भी नगर पंचायत सिंदेवाही लोनवाही के मुख्याधिकारी तथा सिंदेवाही के तहसीलदार गणेश जगदाळे कामकाज करते हुए दिखाई दिए. कामकाज के दरमियान दैनिक इंडियन क्राइम न्यूज़ के जिला संवाददाता वहाबअली सैय्यद से बातचीत के दरमियान कहा कि टिल्लू पंप धारक पर कार्रवाई करने के लिए टीम बनाकर सख्त कार्रवाई करने की बात कही.

Subscribe to my channel