कतरास को मिला आधुनिक सुविधाओं से युक्त “जय माँ तारा बैंक्वेट रेस्टोरेंट एंड होटल”
कतरास को मिला आधुनिक सुविधाओं से युक्त “जय माँ तारा बैंक्वेट रेस्टोरेंट एंड होटल”
👉कतरास में जय माँ तारा बैंक्वेट रेस्टोरेंट एंड होटल का शुभारंभ
👉 माँ लिलौरी मंदिर के समीप यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त रेस्टोरेंट खुला
👉 वशिष्ठ चौहान ने किया कतरास में भव्य बैंक्वेट रेस्टोरेंट का उद्घाटन
👉 शहरवासियों को मिला शादी-ब्याह व आयोजनों के लिए नया बैंक्वेट हॉल
👉 कतरास में शुरू हुआ एसी रूम सहित बहुउद्देशीय रेस्टोरेंट एंड होटल
बाघमारा प्रखंड के कतरास स्थित माँ लिलौरी मंदिर के समीप फोर लेन पर “जय माँ तारा बैंक्वेट रेस्टोरेंट एंड होटल” का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी वशिष्ठ चौहान एवं उनकी धर्मपत्नी लक्ष्मी देवी ने विधिवत किया।
उद्घाटन समारोह में झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता तापस कुमार दे समेत क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि वशिष्ठ चौहान ने कहा कि माँ लिलौरी मंदिर के नजदीक इस तरह की सुविधा का होना श्रद्धालुओं एवं यात्रियों के लिए अत्यंत लाभकारी होगा। यहाँ मैरेज हॉल, बैंक्वेट हॉल, बर्थडे पार्टी के साथ-साथ सभी प्रकार के पारिवारिक एवं सामाजिक आयोजनों की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही होम स्टे की सुविधा के लिए एसी रूम भी बनाए गए हैं।
प्रोपराइटर विक्की राम ने बताया कि उनका लक्ष्य आने वाले ग्राहकों को बेहतर सेवा और संतुष्टि प्रदान करना है।

Subscribe to my channel