ब्रेकिंग न्यूज़

कविता का हुआ पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन महाविद्यालय में चयन

नगरी –
पोडागांव के कविता ध्रुव पिता भारत ध्रुव का चयन पशु पशु चिकित्साक विज्ञान एवं पशुपालन महाविद्यालय में हुआ कविता ने (NEET) परीक्षा द्वारा आयोजित परीक्षा को देकर अच्छे अंक के साथ अपना स्थान महाविद्यालय में बनाया और अपना जगह सुनिश्चित किया कविता ने इस परीक्षा की तैयारी काफी दिनों से और लगन लगाकर कर रही थी जिसका परिणाम उसे मिला इस अवसर पर आदिवासी ध्रुव गोड समाज के अध्यक्ष नरसिंग मरकाम ने कविता गृह निवास में जाकर महाविद्यालय में अपना स्थान बनाने के लिए उन्हें प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान करते हुए बधाई दिया और कहा (NEET) परीक्षा पास करना आसान नहीं है कविता ने इस कठिन परीक्षा को लगन लगाकर पढ़ाई करते हुए पास कर लिया हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं इस अवसर पर आदिवासी समाज के सचिव पुरान नेताम समाजजन ओमप्रकाश नाग कुंता लाल नाग विक्रम सूर्यकर दीपक नाग गायत्री नाग दामिनी ध्रुव रहे उन्होंने भी कविता को बधाई दिया

Dhamtari Chhattisgarh News @ Reporter THARUN KUMAR NISHAD

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button