ब्रेकिंग न्यूज़

बोकारो में बनेगा थीम सिटी पार्क, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : सांसद

👉 जलप्रपात से पिकनिक स्पॉट तक, बोकारो में तैयार होगा आधुनिक थीम पार्क

👉 पर्यटन हब बनेगा बोकारो, थीम सिटी पार्क परियोजना को मिली हरी झंडी

👉 स्थानीय युवाओं को रोजगार और बोकारो को पर्यटन पहचान देगा नया पार्क

👉 बोकारो में विकसित होगा टूरिस्ट डेस्टिनेशन, सांसद ढुलू महतो ने दी जानकारी

👉 तालाब, गार्डन और क्लॉक टावर से सजेगा बोकारो का थीम सिटी पार्क

बोकारो : बोकारोवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब शहर में एक शानदार थीम सिटी पार्क और टूरिस्ट डेस्टिनेशन विकसित किया जाएगा। इस परियोजना को लेकर केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने धनबाद सांसद ढुलू महतो को पत्र भेजकर जानकारी दी है।

योजना के तहत पार्क को आधुनिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें उद्यान, तालाब, जलप्रपात, पिकनिक स्पॉट, क्लॉक टावर सहित कई आकर्षक सुविधाएं बनाई जाएंगी। पर्यटकों की सुविधा, सुरक्षा और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

सांसद ढुलू महतो ने बताया कि यह परियोजना न केवल पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देगी बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार और व्यापार के नए अवसर भी प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि बोकारो को पर्यटन नक्शे पर स्थापित करने के लिए यह बड़ा कदम होगा।

Dhanbad Jharkhand News @ Bureau Chief Mithilesh pandey

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button